फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The last Saturday of December was the coldest in two years.

Mau News: दो साल में सबसे ठंड रहा दिसंबर का अंतिम शनिवार

Sun, 28 Dec 2025 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
The last Saturday of December was the coldest in two years.
शनिवार को ठंड के बीच आसमान में छाए काले बादल।संवाद
शीतलहर का कहर जारी रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। पारा गिरने का क्रम जारी होने से ठंड से लोगों का हाल बेहाल है। दो वर्ष की तुलना में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निकलने के चलते लोग दिन भर ठिठुरते रहे। शाम के समय हल्की धूप निकली, लेकिन सर्द हवा के चलते बेअसर साबित हो रही थी।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों ठंड का का कहर जारी रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ है। गलन के बीच लोगों का जीना मुहाल है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद पछुआ हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का क्रम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गत दो वर्ष की तुलना में इस वर्ष 27 दिसंबर शनिवार का दिन सबसे ठंडा रहा। आंकड़ों में वर्ष 2023 में 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।
वर्ष 2024 मेंं 27 दिसंबर को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। वर्ष 2025 मेें 27 दिसबर को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 63 प्रतिशत रही।

10 किमी की प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी। न्यूनतम तापमान गिरने और बर्फीली हवाओं ने गलन इतनी बढ़ा दी है कि घरों के भीतर भी लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed