फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The issue of construction of PM housing and toilets was raised in the village Chaupal.

Mau News: ग्राम चौपाल में पीएम आवास और शौचालय निर्माण का मुद्दा उठाया

Sat, 21 Feb 2026 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
The issue of construction of PM housing and toilets was raised in the village Chaupal.
मुहम्मदाबाद गोहना विकास खंड के ग्राम पंचायत सरयां और देवसीपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन पंचायत भवन पर सुबह 11 बजे किया गया। ग्राम प्रधानों, पंचायत सचिवों और नामित नोडल अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया तथा उनके शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिया गया।
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, किसान सम्मान निधि, फैमिली आईडी एवं अन्य योजनाओं की जानकारी दी गई। देवसीपुर ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान बीरेंद्र राजभर, पंचायत सचिव शिवकुमार लाल श्रीवास्तव कंप्यूटर ऑपरेटर आरती राजभर और सेक्टर नोडल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) आदित्य सिंह की उपस्थिति में चौपाल संपन्न हुई।
विज्ञापन

सरयां ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान नौशाद अहमद, पंचायत सचिव संजय कुमार सिंह, नोडल सहायक विकास अधिकारी (सांख्यिकी) सुमित कुमार राय और कंप्यूटर डाटा ऑपरेटर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेते हुए अपनी समस्याएं रखीं। देवसीपुर गांव के सुंदर राजभर, लालता राजभर ने प्रधानमंत्री आवास योजना के नए चयनित लाभार्थियों को अब तक आवास स्वीकृति न मिलने का मुद्दा उठाया।

सरयां गांव की मनभावती देवी ने शौचालय योजना से संबंधित भुगतान लंबित होने की शिकायत दर्ज कराई। पंचायत सचिव ने आश्वस्त दिया कि बजट प्राप्ति के अनुरूप शौचालय की धनराशि लाभार्थियों के खातों में प्रेषित कर दी जाएगी।
श्यामलाल ने किसान सम्मान निधि की किस्त न मिलने की समस्या रखी। संबंधित नोडल अधिकारी ने सभी पात्र किसानों से शीघ्र फार्मर रजिस्ट्री कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed