फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The investigating officer recorded the statements of the complainants

जांच अधिकारी ने शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज किए

Thu, 27 Oct 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The investigating officer recorded the statements of the complainants
चिरैयाकोट। विकास खण्ड रानीपुर के ग्राम फत्तेपुर में स्थित रिंकू देवी की कोटे की दुकान की जांच बृहस्पतिवार को मोहम्मदाबाद गोहना तहसील के पूर्ति निरीक्षक आनंद कुमार यादव ने किया। उन्होंने मौके पर पहुंची शिकायत करने वाली कार्डधारक महिलाओं का बयान दर्ज किया।
विज्ञापन

गांव की चनौती, चंद्रावती, लालती, इनरमी, भानुमती, कौसिल्या, शांति आदि ने जांच अधिकारी के समक्ष अपने बयान दर्ज कराए। इस मौके पर ग्राम प्रधान सुनीता पत्नी अशोक राम, मुन्ना राम, अच्छेलाल राम, मुन्नीलाल, बहादुर राम, सुरेश राम बुधई, रमेश आदि ने बताया कि 27 सितंबर को उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना को कोटेदार द्वारा खाद्यान्न वितरण में अनियमितता का शिकायती प्रार्थनाप पत्र दिया गया था। कोटेदार द्वारा समय पर चना, रिफाइन, नमक नहीं दिया जा रहा था। इसके साथ ही कोटेदार खाद्यान्न वितरण में वजन में कटौती की जा रही है। इस संबंध में जांच अधिकारी आनंद यादव का कहना था कि सभी कार्डधारक शिकायतकर्ताओं का बयान दर्ज कर लिया गया है। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारी को भेजी जाएगी। इसके आधार पर सक्षम अधिकारी की तरफ से्र विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed