फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The institutions themselves will be responsible for not submitting the records on time

Mau News: समय से अभिलेखों को न जमा करने पर संस्थाएं स्वयं होंगी उत्तरदायी

Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
The institutions themselves will be responsible for not submitting the records on time
शिक्षण संस्थानों का मास्टर डाटा समस्त स्तर से सत्यापित और लॉक होने के बाद ही संस्था आवेदन करने वाले छात्रों का आवेदन अग्रसारित कर सकेगी। यह जानकारी जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह और जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने दी। बताया कि समय से अभिलेखों को न जमा करने पर संस्थाएं स्वयं उत्तरदायी हाेंगी। दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत जारी समय सारणी के अनुसार प्रदेश के अंदर विश्वविद्यालय/एफिलिएटिंग एजेंसी के नोडल अधिकारी की तरफ से शिक्षण संस्थान की मान्यता, पाठ्यक्रम, पाठ्यक्रम का प्रकार, सीटों की संख्या एवं फीस आदि को ऑनलाइन पोर्टल पर अंकित, सत्यापित कर डिजिटल हस्ताक्षर से ऑनलाइन लॉक किया जाएगा। इसके बाद जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के स्तर से मास्टर डाटा को सत्यापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed