फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The injured teenagers in the knife

चाकूबाजी में घायल किशोर

Thu, 05 Oct 2017 11:53 PM IST
mau news
mau news Updated Thu, 05 Oct 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
मऊ। जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार में मंगलवार की रात बच्चों के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच चाकूबाजी की घटना होने से घायल हुए किशोर को डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। किशोर का उपचार बीएचयू के ड्रामा सेंटर में चल रहा।  
विज्ञापन

   मधुबन थाने के सिपाह इब्राहिमाबाद गांव निवासी महेंद्र गुप्ता के पुत्र प्रदुम्न गुप्ता 16 का गांव के ही कुछ बच्चों से विवाद हो गया। इस दौरान गांव निवासी किशोर सलीम उर्फ लड्डन15 पुत्र इरशाद मौके पर पहुंचकर बीच बचाव करने लगा। इसको लेकर एक पक्ष काफी नाराज चल रहा था। इसी रंजिश को लेकर बुधवार की रात मनबढ़ ने सलीम पर उस समय हमला किया, जब वह शौच कर घर लौट रहा था। खून से लथपथ लड्डन के घर पहुंचने पर कोहराम से मच गया। जंगल मे आग की तरह यह बात मिनटों में पूरे गांव में पहुंच गई, पूरा गांव इरशाद के घर टूट गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मधुबन थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी की। लेकिन आरोपी फरार हो गया। घायल को सीएचसी फतेहपुर मंडाव में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टरों ने किशोर को वाराणसी के लिए  रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed