फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The increasing crowd in the market should not increase the infection again

बाजार में उमड़ रही भीड़ कहीं फिर न बढा दे संक्रमण

Mon, 07 Jun 2021 10:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
The increasing crowd in the market should not increase the infection again
मऊ। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए चल रहे लॉकडाउन में मरीजों की संख्या कम होने पर हुए अनलॉक में जिस तरह से सड़कों पर भीड़ उमड़ रही और कोरोना गाइड लाइन की अनदेखी की जा रही उससे संक्रमण के बढ़ने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। वर्तमान समय में बाजार सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक खुल रहा है।
विज्ञापन

कोरोना कर्फ्यू में मिली ढील के चलते बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। कहीं से भी ऐसा नहीं लग रहा है कि वर्तमान में कोरोना संक्रमण चल रहा है। सड़कों पर उमड़ रही यह भीड़ कभी भी घातक साबित हो सकती है। लापरवाही का आलम यह है कि कई दुकानदार भी बिना मास्क के ही बैठे नजर आ रहे हैं।ग्राहक भी मास्क नहीं लगा रहे हैं। सड़कों और दुकानों परकहीं भी सोशल डिस्टेसिंग का पालन होता नहीं दिख रहा है। सोमवार को सदर चौक से लेकर कोतवाली , बल्लीपुरा, घास बाजार, औरंगाबाद और रौजा कहीं पर सोशल डिस्टेसिंग नहीं हो रही है। रोडवेज से गाजीपुरा तिराहा तक सड़क पर भारी भीड़ दिखी, सड़क पर वाहन एक दूसरे से लगभग सटकर चल रहे थे।
विज्ञापन

दुकानदार भी बिना मास्क के सामान बेंच रहे थे। कई किसानों ने शिकायत किया कि बीज खरीदने के लिए वे बाल निकेतन स्थित बीज की दुकानों पर गए थे, वहां सेनटाईजर नहीं रखे गए थे। मांगने पर दुकानदार ने कहा कि कुछ देर पहले ही समाप्त हो गया कल मंगाएंगे। कुछ ऐसा ही नजारा हट्ठी मदारी में एक हार्डवेयर की दुकान पर दिखा, न दुकानदार ने मास्क लगाया था और न ही उसके पास सेनटाइजर ही था। दवाइयों, केराना, चाट फुलकी, चाय की दुकानों पर सोशल डिस्टेसिंग का पालन होता कहीं नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवार युवाओं को सड़कों पर बिना मास्क के ही फर्राटे से बाइक स्कूटर चलाते देख गया। जनपद मुुख्यालय से लेकर कोपागंज, घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना, रानीपुर, खुरहट, पहसा आदि बाजारों में लोगों को बिना मास्क के सड़कों पर घूमते देखा गया और दुकानों पर सामानों की खरीदारी करते दिखे। जिला मुख्यालय स्थित गाजीपुर तिराहा से लेकर ब्रहम स्थान पर जाम की स्थिति काफी देरी तक रही। हालांकि इस बाबत सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान का कहना है कि रोजाना कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed