{"_id":"63937bd890ced91d1158eb50","slug":"the-immovable-property-of-the-mill-operator-involved-in-the-food-scam-will-be-auctioned-mau-news-vns6876325120","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्यान्न घोटाला करने वाले मिल संचालक के अचल संपत्ति की होगी नीलामी:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्यान्न घोटाला करने वाले मिल संचालक के अचल संपत्ति की होगी नीलामी:
विज्ञापन
मुहम्मदाबादगोहना। तहसील क्षेत्र के चिरैयाकोट निवासी एक राइस मिल संचालक की खाद्यान्न घोटाले में संलिप्त होना पाए जाने पर एक करोड़ 60 लाख से अधिक की आरसी जारी हुई है। वसूली को लेकर 12 दिसंबर को तहसील परिसर में मिल संचालक की अचल संपत्ति की नीलामी की जाएगी।
चिरैयाकोट में संचालित अन्नपूर्णा राइस मिल संचालक को सरकारी खरीद का धान दिया गया था। लेकिन मिल संचालक राजेंद्र प्रसाद ने उक्त धान से निकले चावल की कालाबाजारी कर बेच दिया। लेकिन सरकारी बकाया उसपर बढ़ता चला गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर मिल संचालक के ऊपर कुल बकाया 1 करोड 61 लाख 91 हजार सत्ताइस रुपए का बकाया है।
कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी बकाया जमा न किए जाने पर तहसील प्रशासन ने संचालक की अचल संपत्ति की नीलामी करने का निर्णय लिया है। 12 दिसंबर को तहसील परिसर में खुली बोली आयोजित की जाएगी। इस संबंध में उप जिलाधिकारी अखिलेश सिंह यादव ने बताया कि चिरैयाकोट के बगदाद के चक बगदादी सोहबत बाग स्थित भूमि की नीलामी की जाएगी। इसमें भाग लेने वाले व्यक्ति तहसील परिसर में संपर्क कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।