{"_id":"6a738c4d26d3fceffe07d03f","slug":"the-identity-of-every-visitor-to-pm-shri-schools-will-be-recorded-mau-news-c-295-1-mau1001-149812-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पीएम श्री विद्यालयों में हर आगंतुक की होगी पहचान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पीएम श्री विद्यालयों में हर आगंतुक की होगी पहचान दर्ज
विज्ञापन
मऊ। पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से बुधवार को डीएम आनंद वर्द्धन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए।
डीएम ने सभी पीएम श्री विद्यालयों में सुरक्षा कर्मियों की प्रभावी तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि मुख्य प्रवेश द्वार पर लगातार निगरानी रखी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय में आने वाले प्रत्येक आगंतुक का नाम, पहचान और प्रवेश-निकास का समय आगंतुक पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।
उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को विद्यालय परिसर, पुस्तकालय, स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर कक्ष सहित अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल विद्यालय प्रबंधन और स्थानीय पुलिस को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
डीएम ने सुरक्षा कर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश देते हुए कहा कि विद्यालय की परिसंपत्तियों को चोरी, तोड़फोड़ और अन्य किसी भी प्रकार के नुकसान से सुरक्षित रखना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में संबंधित अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था का नियमित निरीक्षण, निगरानी और समय-समय पर समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। अधिकारियों ने जिलाधिकारी को आश्वस्त किया कि सभी निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन किया जाएगा, जिससे पीएम श्री विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और संरक्षित शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।