{"_id":"69ed0522c43f7a224d0c43b1","slug":"the-heat-showed-its-effect-somewhere-two-complainants-arrived-somewhere-only-one-11-out-of-119-cases-were-resolved-mau-news-c-295-1-mau1002-144529-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: गर्मी का दिखा असर... कहीं दो तो कहीं एक ही पहुंचे फरियादी, 119 में 11 मामलों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: गर्मी का दिखा असर... कहीं दो तो कहीं एक ही पहुंचे फरियादी, 119 में 11 मामलों का निस्तारण
विज्ञापन
भीषण गर्मी का असर शनिवार को 12 थानों पर आयोजित समाधान दिवस में देखने को मिला। सभी थानों पर मिलाकर कुल 119 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मौके पर 11 का निस्तारण किया गया।
एसपी कमलेश बहादुर और डीएम प्रवीण मिश्र ने कोपागंज थाने में फरियाद सुनी। इस दौरान केवल दो लोग ही समस्या लेकर पहुंचे थे, जिनमें से किसी भी मामले का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। दोनों अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने को कहा। निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में अनावश्यक देरी न हो और पीड़ितों को समयबद्ध न्याय मिले।
विज्ञापन
कोपागंज में कोटवा कोपड़ा निवासी माधुरी देवी पुलिस से संबंधित तथा पारा मुबारकपुर निवासी मोहम्मद अशद जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे थे।
घोसी कोतवाली में नायब तहसीलदार अभिषेक वर्मा की अध्यक्षता में समाधान दिवस संपन्न हुआ, जिसमें 22 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए। इनमें से मौके पर छह का निस्तारण किया गया।
चिरैयाकोट थाना में थानाध्यक्ष सुबासचंद्र की देखरेख में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। यहां आठ प्रार्थनापत्र मिले, जो सभी राजस्व विभाग से संबंधित थे। इनमें से एक का भी निस्तारण नहीं हो सका।
मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री और सीओ शीतला प्रसाद पांडेय की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 12 प्रार्थनापत्र प्राप्त हुए, जिनमें 10 राजस्व विभाग और दो पुलिस से संबंधित थे।
एक शिकायत का निस्तारण किया गया, जबकि दो मामलों के निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। रामपुर थाना में केवल एक प्रार्थनापत्र प्राप्त हुआ, जो राजस्व विभाग से संबंधित था।