{"_id":"628284835d7f926ece3c7a55","slug":"the-heat-of-the-heat-became-severe-mau-news-vns653887434","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी के तेवर तल्ख, हुए बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उफ्फ ये गर्मी:परदहां ब्लाक के पिपरीडीह बाजार में भीषण गर्मी में प्यासे लंगूर बंदर को हैंडपंप से प
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। जिले में गर्मी के तेवर तल्ख हो गए हैं। पारा 41 डिग्री पहुंच जाने से लोग बेहाल हो उठे हैं। बाजार और सड़कों पर दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग शीतल पेय पदार्थो का सेवन करते दिखे। जिले में गर्मी का प्रकोप जारी रहने से लोग बेहाल रहे। सुबह दस बजे के बाद तीखी धूप होने से बाहर निकलना मुुश्किल हो रहा था। तापमान बढने से दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा रहा। दुकानदार भी अपना शटर आधा गिराकर आराम करते रहे। बाइक, स्कूटी के साथ ही साइकिल से चलने वाले लोग भी चेहरा ढककर निकले। अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को सूर्य ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। गर्मी के चलते बाजारों में शीतल पेय पदार्थों की मांग बढ़ गई है। दिन में गन्ने के जूस, मैंगो शेक, लस्सी, कोल्ड ड्रिंक आदि की बिक्री बढ़ गई है। उधर, गर्मी से पशु और पक्षी तक बेहाल हो उठे हैं। वह भी पीने के लिए पानी की तलाश में इधर उधर भटक रहे हैं। ऐसे ही एक बंदर पिपरीडीह बाजार में हैंडपंप के पास जा पहुंचा और पानी पीने की कोशिश करने लगा। पास खड़े एक व्यक्ति ने हैंडपंप चलाया तो वह पानी पीने लगा और फिर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।