{"_id":"624f28c67d125458860474a0","slug":"the-heat-made-me-miserable-mau-news-vns647156895","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी के मौसम में नगर के ढेकुलियाघाट स्थित गन्ने की दुकान से जूस पीते स्कूली छात्र।संवाद
- फोटो : MAU
Link Copied
मऊ। चालू माह में पारा चढ़ जाने से लोग तपिश से बेहाल हैं। भीषण गर्मी मई-जून की गर्मी का अहसास करा रही है। हाल यह है कि दिन में जहां सड़केें वीरान हो जा रही हैं तो वहीं शीतल पेयजल की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के चौक-चौराहों पर लोगों का गला तर करने के लिए शीतल पेय पदार्थ की दुकानें सज चुकी है। शहर के भीटी चौक, गाजीपुर तिराहा, सदर चौक, आजमगढ़ मोड़, मिर्जाहादीपुरा तिराहा सहित अन्य जगहों पर चना सतू का शरबत, लस्सी, गन्ने का रस तथा फलों के जूस सहित तरह-तरह के शीतल पेय पदार्थ वाली दुकानें सज गई है। गर्मी से निजात पाने के लिए निकलने वाले राहगीरों सहित वाहन चालक इन दुकानों पर पहुंच रहे है। ऐसे में शीतल पेय पदार्थ पीने के लिए लोगों की भीड़ इकट्ठा हो रही है जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शैलेष कुशवाह बताते है कि गर्मी के सीजन में प्राकृतिक शीतल पेय पदार्थ पीने से शरीर में पानी का लेवल सही रहेगा तथा स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। बताया कि इससे विटामिन सी एवं क्लोरीन की मात्रा बढ़ेगी। वहीं गर्मी में बीमारियों से बचाव को लेकर सिर ढकने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।