फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The head is high with pride when the tricolor is hoisted...

सर फख्र से ऊंचा होता है जब तिरंगा लहराता है...

Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Aug 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The head is high with pride when the tricolor is hoisted...
रानीपुर में आजादी के अमृत महोत्सव पर भाजपा रानीपुर मंडल द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों के छात्र छात्राओं तथा विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों के कर्मचारियों ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली। जबकि कई संगठनों ने तिरंगा झंडा वितरित कर लोगों से इसे घर पर फहराने का आह्वान किया। प्रकाश नर्सिंग स्कूल के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। जो फातिमा चौराहा एवं स्वदेशी कॉटन मिल, सहादतपुरा के रास्ते गाजीपुर तिराहा होते हुए वापस हास्पिटल पर समाप्त हुई। इस दौरान प्राचार्य डॉ. रवि कुमार, डायरेक्टर डॉ. मनीष कुमार राय, वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डा. नितिश राय, डा. पीके पाण्डेय, डा. यूपी मिश्रा, डा. राहुल सिंह, रोहित सिंह मौजूद थे। शारदा नारायन शारदा नारायन इंस्टीट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के छात्र छात्राओं ने हॉस्पिटल सभागार में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान एकल गायन की प्रस्तुति के उपरांत बच्चो की चित्रकला प्रतियोगिता हुई। चैयरमेन डॉ. संजय सिंह ने कहा कि देश को आजादी स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और त्याग से मिली है। इस दौरान डॉ. सुजीत सिंह, डॉ. राहुल कुमार, प्रधानाचार्या मंजू आदि शामिल रहे। कोपागंज : कंपोजिट विद्यालय झझवा के बच्चों ने तिरंगा यात्रा निकाली। मारवाड़ी युवा मंच के अभिषेक खंडेलवाल ने 100 परिवारों को तिरंगा झंडा बांटा। कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी की तरफ से उच्च प्राथमिक विद्यालय पिलखी के बच्चों को तिरंगा बांटकर 75 घरों में तिरंगा फहराया। इंदारा: मुहम्मद अली इंटर कॉलेज, संत फ्रांसिस स्कूल के छात्र छात्राओं ने रैली निकाल कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया। दोहरीघाट: खादी ग्रामोद्योग आयोग गोरखपुर की ओर से गोठा व पीएमईजीपी की स्थानीय इकाई ने तिरंगा यात्रा सहायक निदेशक मुकेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में निकाली। पूर्वांचल रामलगन इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाल कर लोगो को घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया।मधुबन : सिपाह इब्राहिमाबाद बाजार स्थित वसुंधरा कॉन्वेंट विद्यालय के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली। यात्रा बाजार की परिक्रमा करते हुए वापस विद्यालय पहुंच। रानीपुर: भाजपा रानीपुर मंडल अध्यक्ष योगेश सिंह के नेतृत्व मे तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा जनता पीजी कालेज परिसर से निकल कर क्षेत्र में क्षेत्र में घूमीं। खानपुर तेंदुली स्थित चंद्रदेव स्मारक महिला महाविद्यालय, चन्द्रदेव स्मारक इंटर कालेज से भी प्रभात फेरी व तिरंगा यात्रा निकाली गई। सूरजपुर : रसूलपुर, जमुनीपुर, मिश्रौली सहित कई गांवों में भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र पांडेय तथा समाजसेवी पंकज त्रिपाठी ने तिरंगा झंडा वितरित किया। मुहम्मदाबाद गोहना : किंग्स ईडन इंटरनेशनल स्कूल की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को एसडीएम क्षिप्रा पाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गो से होकर कैलेंडर तिराहा पर समाप्त हुई। देश प्रेम से ओतप्रोत नारे लगाते हुए छात्रों ने कस्बे का भ्रमण किया। एसडीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का सम्मान तभी होगा जब हम लोग बलिदानियों और वीर क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलेंगे। प्राथमिक विद्यालय नगरीपार के छात्रों ने रैली के माध्यम से ग्रामवासियों से घरों पर झंडा फहराने का आह्वान किया। चिरैयाकोट : क्षेत्र के करमी, अल्देमऊ, चिरैयाकोट प्रथम, मनाजीत, फत्तेहपुर, ताजपुर सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा रैली निकाली। विधान परिषद सदस्य विक्रांत सिंह रिशु ने कंपोजिट विद्यालय करमी और चिरैयाकोट प्रथम से तिरंगा यात्रा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। घोसी: आजादी के अमृत महोत्सव पर एएसपी त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी एवं सीओ उमा शंकर उत्तम की उपस्थिति में शुक्रवार की देर शाम पुलिस के साथ पीएसी के जवानों ने कोतवाली से तिरंगा झंडा यात्रा निकाली। यात्रा बस स्टेशन, बड़ागांव मोड़, बड़ागांव बाजार, करीमुद्दीनपुर, मधुबन मोड़, मदापुर, डाक बंगला रोड होते हुए मझवारा मोड़ पहुंच कर वापस हुई। एएसपी और सीओ ने कहा कि तिरंगा यात्रा निकाल कर हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के विचारों का भारत बनाएं। इस दौरान कोतवाल नागेश उपाध्याय अजय त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, मनीष मणि त्रिपाठी, शकील अहमद, प्रदीप श्रीवास्तव, नथुनी सिंह रहे।

नगर के अदरी मोड़ स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में मानव ऋृंखला से 75 वर्ष

नगर के अदरी मोड़ स्थित संत फ्रांसिस स्कूल में आजादी के 75वें अमृत महोत्सव में मानव ऋृंखला से 75 वर्ष - फोटो : MAU

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा निकालते किंग्स ईडन इंटरनेश?

मुहम्मदाबाद गोहना तहसील क्षेत्र में अमृत महोत्सव में तिरंगा यात्रा निकालते किंग्स ईडन इंटरनेश?- फोटो : MAU

नगर में गाजीपुर तिराहा पर तिरंगा रैली निकालते प्रकाश नर्सिंग स्कूल की छात्र-छात्रांए।संवाद

नगर में गाजीपुर तिराहा पर तिरंगा रैली निकालते प्रकाश नर्सिंग स्कूल की छात्र-छात्रांए।संवाद- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed