{"_id":"6360164d47e04212555edddf","slug":"the-havoc-of-speed-two-youths-lost-their-lives-in-road-accidents-mau-news-vns6813111142","type":"story","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर, सड़क हादसों में दो युवाओं ने गंवाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर, सड़क हादसों में दो युवाओं ने गंवाई जान
विज्ञापन
मऊ/घोसी। जिले में रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक 12 घंटे के बीच दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं चार युवक घायल हो गये।
पहली घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर रविवार की रात करीब साढ़े दस बजे हुई। शहर कोतवाली क्षेत्र के बुलाकीपुरा निवासी मोहम्मद खालिद (24) पुत्र सरफराज बाइक से आजमगढ़ मोड़ की तरफ जा रहा था। इसी दौरान नगर के बलिया मोड़ निवासी प्रदीप शर्मा अपने साथी गाजीपुर निवासी कुलदीप के साथ सलाहाबाद मोड़ की तरफ जा रहा था। दोनों की मोटरसाइकिल मुंशीपुरा ओवरब्रिज पर टकरा गईं।
मौके पर ही मोहम्मद खालिद की मौत हो गई, वहीं दूसरा बाइक चालक प्रदीप तथा सवार कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जहां दोनों की हालात गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
वहीं दूसरा हादसा घोसी कोतवाली क्षेत्र के स्टेेशन रोड स्थित एक निजी अस्पताल के पास सोमवार की सुबह आठ बजे हुआ। जहां अनियंत्रित बाइक एक बंद दुकान के बाहर रखे चाट कार्नर ठेले से टकरा गई। हादसे में एक बाइक पर सवार आजमगढ़ जिले के अजमगतगढ़ का निवासी सूरज निषाद (17), बड़ागांव निवासी आशीष निषाद (18) तथा सुमित (18) और बड़हलगंज निवासी कान्हा (15) घायल हो गये। घटना के बाद घायलों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने घायलों को घोसी सीएचसी लाकर भर्ती कराया। जहां सूरज की मौत हो गई, वहीं तीन युवकों की गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों हादसों में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों घटनाओं में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
छठ मनाने के लिए बड़ागांव आया था सूरज : घोसी। आजमगढ़ जिले के अजमतगढ़ के इंदिरा नगर मुहल्ला निवासी सूरज तीन भाई बहनों में सबसे बड़ा था। वह बड़ागांव में अपने रिश्तेदार शैलेश के घर पर परिवार के साथ छठ मनाने आया था। सोमवार को शैलेश के नये घर का गृहप्रवेश था। इसके लिये पूरे रिश्तेदार छठ पूजन के बाद तैयारियों में जुटे थे।
इस बीच सूरज साथियों आशीष, सुमित तथा कान्हा के साथ एक ही बाइक से मझवारा मोड़ चला गया। जहां तेज गति होने के चलते बाइक सड़क किनारे चाट के काउंटर से टकरा गई। सूरज बगल में रखी लकड़ी के तख्त से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वहीं दूसरे सवार भी घायल हो गये। सूरज की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से जहां सुबह तक जिस घर में गृहप्रवेश को लेकर तैयारियां हो रही थीं, घटना के बाद वहां मातम पसर गया।