{"_id":"61e31090edc1206bba62cd55","slug":"the-ground-of-jeevan-ram-hostel-has-been-witness-to-the-formation-of-mau-district-mau-news-vns6337681137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ जिला बनने का साक्षी रहा है जीवन राम छात्रावास का मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ जिला बनने का साक्षी रहा है जीवन राम छात्रावास का मैदान
विज्ञापन
मऊ। प्रदेश के मानचित्र से अलग होकर एक अलग जिले के रूप में सृजित मऊ जनपद के सृजन की कहानी में नगर स्थित जीवन राम छात्रावास का भी बड़ा अहम स्थान है। लोगों को इसी मैदान से जिला बनने की खुशखबरी पहली बार सुनाई गई थी। जीवन राम छात्रावास के मैदान में बीते कई दशक में कई राष्ट्रीय नेताओं ने चहलकदमी की है। यह मैदान मऊ जिला बनने का साक्षी रहा है। इसी मैदान से 1988 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. एनडी तिवारी ने जिला बनने की घोषणा की थी। यह खुशखबरी सुनते ही पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा था।
इसी मैदान से जिला बनने के घोषणा होने के बाद जिले ने चार विधानसभा सदर, घोसी, मधुबन, मुहम्मदाबाद गोहना और रसड़ा विधानसभा को मिलाकर एक लोकसभा क्षेत्र के साथ शुरूआत की थी। जीवन राम छात्रावास का यह मैदान अपने आप में अनेक ऐतिहासिक लम्हें समेटे है। इस मैदान से प्रदेश और देश के दिग्गज नेताओं ने अपने विचारों को जनता के सामने रखा था।
इस मैदान से पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी, बीपी सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती, मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह, लालकृष्ण आडवानी, स्व. कल्पनाथ राय, पूर्व रक्षा मंत्री स्व. जार्ज फर्नांडीज, स्व. राम विलास पासवान सहित कई बड़े नेता जनता को संबोधित कर चुके हैं। बुजुर्ग बताते हैं कि पूर्व में होने वाली जनसभाओं की सूचना रिक्शे पर लाउडस्पीकर बांधकर दी जाती थी। पहले की जनसभाओं को सुनने के लिए कई बार काम छोड़कर बड़े ही उत्साह के साथ जाते थे। बड़े नेताओं को देखने और उन्हें सुनने के लिए काफी भीड़ भी उमड़ती थी।