फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The government has changed the image of the country and the state, will reach out to the public with plans and policies

सरकार ने बदली देश व प्रदेश की तस्वीर, योजनाओं व नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे : भूपेंद्र सिंह

Sun, 15 Sep 2024 04:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
The government has changed the image of the country and the state, will reach out to the public with plans and policies
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शनिवार को भीटी चौराहे पर पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए स्थानीय दुकानदारों को मिस्ड कॉल करवा उन्हें भाजपा का सदस्य बनाया। कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से हर व्यक्ति व हर वर्ग को भाजपा से जोड़ने का काम कर रहे हैं, हम केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचेंगे।
विज्ञापन

साथ ही विपक्ष के फैलाए झूठ, भ्रम और देश व समाज को तोड़ने की राजनीति को बेनकाब करने का काम करेंगे। भाजपा सरकार ने देश व प्रदेश की तस्वीर बदली है। जन अपेक्षाओं को पूरा करने का काम हुआ है। अब सदस्यता अभियान के माध्यम से जनमानस को भाजपा परिवार से जोड़ना है। प्रत्येक बूथ पर 200 सदस्य बनाने हैं। इससे पहले सदर विधानसभा के डुमराव ग्राम के बूथ संख्या 340 पर भाजपा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान चलाया गया। किसान मोर्चा द्वारा आयोजित सामूहिक एकत्रीकरण सदस्यता अभियान कार्यक्रम में लोगों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अभियान से जुड़ने के लिए टोल फ्री नंबर-8800002024 पर मिस्ड कॉल या नमो ऐप के माध्यम से भाजपा परिवार का सदस्य बनकर राष्ट्र उत्थान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

इस दौरान कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार की प्राथमिकता उत्तर प्रदेश में बेहतर कानून का राज कायम करना है। सरकार ने गैरकानूनी, अराजकता, समाज विरोधी गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई कर रही है। इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला प्रभारी रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष नूपुर अग्रवाल, मनोज राय, सुनील कुमार गुप्त, श्रीराम सोनकर, बजरंगी सिंह, योगेंद्र राय, अशोक सिंह, उमेश पांडेय, राकेश मिश्रा, संतोष सिंह, संजय पांडेय, चुन्नू सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed