फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The girl went missing in the evening, her body was found hanging from a noose in another person's house 200 meters away

Mau News: शाम को लापता हुई किशोरी, 200 मीटर दूर दूसरे के घर में फंदे से लटकता मिला शव

Sun, 11 May 2025 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The girl went missing in the evening, her body was found hanging from a noose in another person's house 200 meters away
रानीपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी का शव उसी गांव में 200 मीटर दूर एक घर के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकता मिला। किशोरी शुक्रवार की शाम से गायब थी। परिजन जब उसकी खोजबीन करते हुए उस घर तक पहुंची तो किशोरी की आवाज सुनने के बाद पुलिस को बुलाया था। मृतका के पिता ने दो किशोरों पर उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले जाने की बात कही। पुलिस इस मामले में संबंधित धाराओं मेंं मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्मार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमे के अनुसार पीड़ित ने बताया उसकी सोलह वर्षीय बेटी जो आठवीं की छात्रा थी। उसके घर से महज दौ सौ मीटर की दूरी पर उसकी बिरादरी का एक व्यक्ति का घर है। आरोप लगाया कि उसके बेटे और उसके रिश्तेदार के बेटे ने उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने घर ले गए। जब शाम को वह लौटा तो उसके परिजनों ने उसे बेटी के न होने की बात कही, जिसके बाद सभी परिजन उसकी खोजबीन में जुटे थे।
विज्ञापन

बताया कि काफी देर बाद जब वह आरोपी के घर के पास से गुजरे तो उन्हें अपनी बेटी की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद उन्होंने आवाज देकर दरवाजा खुलवाने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा न खुलने पर उसने पुलिस को फोन किया। इस बीच दोनों आरोपी छत से कूद कर भाग गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। जब पुलिस और परिजन सीढ़ी से छत पर घुसकर अंदर पहुंचे तो पाया कि किशोरी का शव घर के एक कमरे में फंदे से लटक रहा है। रानीपुर एसओ राजीव सिंह ने शव को नीचे उतराया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सूचना मिलने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना शीतला प्रसाद पांडेय भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दोनों नाबालिग आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर दोनों की तलाश में जुटे हैं। अगर मौत से पहले कुछ गलत काम किया होगा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद संबंधित धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता विदेश में रहते हैं, मां गई थी रिश्तेदारी में
मऊ। पुलिस सूत्रों की माने तो मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का लग रहा है। जांच में पता चला कि इस मामले में दोनों आरोपी रिश्ते में मौसेरे भाई लगते हैं। जिस आरोपी का घर है उसका पिता विदेश में काम करता है। जबकि उसकी मां शुक्रवार को किसी रिश्तेदार के घर गई थी। ऐसे में यह दोनों आरोपी घर पर थे, जिसके बाद दोनों ने किशोरी को बहला फुसलाकर घर बुलाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed