{"_id":"68fbbb3bab06f3e46f0e1591","slug":"the-four-day-grand-festival-of-folk-faith-chhath-will-begin-today-with-nahay-khay-mau-news-c-295-1-svns1028-135361-2025-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: नहाय खाय के साथ आज शुरू होगा चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: नहाय खाय के साथ आज शुरू होगा चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ
विज्ञापन
छठ पूजा को लेकर नगर के मड़ईयाघाट पर पूजा के लिए बेदी बनाते युवा।संवाद
मऊ। सूर्योपासना का चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व डाला छठ शनिवार को नहाए-खाए के साथ शुरू हो जाएगा। व्रती महिलाएं सेंधा नमक और घी में बनी लौकी की सब्जी, चावल और अरहर का दाल ग्रहण कर पर्व की शुरुआत करेंगी।
पर्व को लेकर शुक्रवार को बाजार में खरीदारी के लिए काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। फल, कपड़े और पूजा सामाग्रियों की दुकानों पर गहमागहमी रही। नगरपालिका, नगर पंचायत समेत पूजा कमेटियों के सदस्य दिन-रात एक करके घाटों की साफ-सफाई कर आकर्षक रूप देने में जुटे रहे।
नदी और तालाबों के किनारे वेदी बनाई गई। नगर समेत ग्रामीण अंचलों में सूर्योपासना का महापर्व छठ काफी उत्साह के साथ मनाया जाता है। जिले में डाला छठ पर्व की तैयारी जोरों पर चल रही है। गेहूं धोने-सुखाने के साथ ही अन्य तैयारियों को अंतिम रूप देने में महिलाएं जुटी रहीं।
विज्ञापन
वहीं पर्व में स्वच्छता पर विशेष ध्यान होता है, लिहाजा घर से लेकर रास्तों और घाटों तक की सफाई, वेदी बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। पर्व को लेकर नगर के सहादतपुरा, मुुंशीपुरा, चौक, गोला बाजार, घास बाजार, भीटी, मिर्जाहादीपुरा सहित जिले के मुहम्मदाबाद गोहना, मधुबन, दोहरीघाट, घोसी, चिरैयाकोट सहित विभिन्न बाजारों में रौनक बढ़ गई।
पूजा के लिए महिलाओं ने फल के अलावा अन्य सामान जुटाना शुरू कर दिया है। व्रत धारण करने वाली महिलाएं शनिवार शाम को सिर्फ चावल और लौकी-चने की सब्जी या लौकी की दाल का सेवन करेंगी।
दूसरे दिन पूड़ी-खीर खाकर खरना का प्रसाद चढ़ाया जाएगा। सोमवार को दिनभर व्रत रखकर शाम को नदी या तालाब के किनारे अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया जाएगा। मंगलवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाएं पारण करेंगी।