फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The former head made an agreement by showing the land of another

पूर्व प्रधान ने दूसरे की जमीन दिखाकर कर दिया एग्रीमेंट, सौंपा ज्ञापन

Thu, 24 Jun 2021 10:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
The former head made an agreement by showing the land of another
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के ताजोपुर गांव निवासी और पूर्व प्रधान द्वारा गांव के ही किसी और व्यक्ति की जमीन को दिखाकर एग्रीमेंट करने का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित परिवार के लोगों ने बुधवार को सदर तहसीलदार को प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सदर तहसीलदार ने मामले की जांच का आदेश दिया है।
विज्ञापन

परदहां ब्लाक के ताजोपुर गांव निवासी और पीड़िता रमई, हरीनाथ, रामू राम, वीरेंद्र, सत्येंद्र कुमार, चंद्रभान कुमार ने सदर तहसीलदार को दिए गए प्रार्थना पत्र बताया कि उक्त जमीन पर हम सभी सह खातेदार हैं।और कई वर्षों से खेती करते चले आ रहे हैं लेकिन बीते 15 जुन को गांव के पूर्व प्रधान अजय कुमार द्वारा हमारी जमीन को अपना बताकर फर्जी तरीके से सहादतपुरा निवासी एक महिला को पेट्रोल पंप के लिए एग्रीमेंट कर दिया गया जब मामले की जानकारी हुई तो हम लोगों ने पूर्व प्रधान से जमीन एग्रीमेंट के विषय में पूछा तो वह आनाकानी करने लगा और एग्रीमेंट रद्द नहीं करने की बात कह कर सबको देख लेंने की बात करने लगा। इस बाबत पूर्व प्रधान अजय कुमार ने बताया कि चक नंबर 958 में 10 लोग हिस्सेदार हैं। जिसमें मेरा भी नाम हैं मैने अपने हिस्से कि जमीन का ही एग्रीमेंट किया हैं। यह लोग हमारे ऊपर गलत आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed