फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The first day of the year elapsed between happiness

खुशियों के बीच बीता साल का पहला दिन

Fri, 01 Jan 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 01 Jan 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
The first day of the year elapsed between happiness
नए वर्ष का पहला दिन अधिकांश लोगों ने मौज मस्ती के बीच गुजारा। रेस्टोरेंट, पिकनिक स्पाट और पार्क पूरी तरह गुलजार नजर आए, जहां फोटो खिचवाने से लेकर ग्रुप डांस करने वालों की संख्या कुछ ज्यादा ही रही। दिन भर एक दूसरे को बधाईयां दी गई। युवाओं ने देर रात तक डीजे पर थिरककर नए साल का मस्ती भरे माहौल में स्वागत किया।
विज्ञापन



नववर्ष का पहला दिन होने के कारण जिले के प्रमुख मंदिरों मेेेें लोगों ने मत्था टेककर नववर्ष के मंगलमय होने की प्रार्थना की। सर्वाधिक भीड़ नगर के पावरहाउस कालोनी से सटे हनुमान मंदिर, शीतला माता धाम तथा जिले के वनदेवी धाम, कोयल मर्याद भवानी माई मंदिर, अष्टभुजी मंदिर में रही।नए साल को नए अंदाज में मनाने के लिए खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह रहा।
विज्ञापन



 बाजारों में तरह-तरह की दुकानें सजी रही। लोगों ने नए वर्ष पर पकवान बनवाकर अपने दोस्तों का स्वागत किया। नए साल के दिन भी गिफ्ट की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



मोबाइल के दुकानों पर विभिन्न कंपनियों के टापअप की बिक्री भी जोरों पर रही। पिकनिक स्पाटों पर जाने के लिए सुबह से ही युवक-युततियों का ग्रुप इधर-उधर मंडरा रहा था। लोगों ने अपने परिवार के साथ सिनेमा घरों व पिकनिक स्थलों पर जाकर नए वर्ष को सेलिब्रेट किया। जिले के चंद्रभानपुर उद्यान केंद्र पार्क, वनदेवी पार्क सहित सभी रेस्टोरेंटों में रोज की अपेक्षा सर्वाधिक भीड़ रही।


 युवाओं का कई ग्रुप अपने साथियों के साथ मिलकर नए साल के इंतजार में रात भर डीजे की धुनों पर थिरकता रहा। आधी रात होते-होते जश्न मुबारकबाद में बदल गया।



 लोगों ने अपने-अपने तरीके से एक दूसरे को बधाई दी। सभी मोबाइल कंपनियों के नेटवर्क जाम रहे। घंटों प्रयास के बाद बधाई संदेश गया। विभिन्न विभाग के दफ्तरों में भी नये साल की धूम रही। कर्मचारियों ने आफिस पहुंचते ही हंसी ठहाके बीच नए साल की बधाई दी। कुछ लोगों ने गले मिलकर नए साल को सेलिब्रेट किया तो कुछ ने हाथ मिलाकर मुबारकबाद दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed