फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The final will be played today between Varanasi and Agra divisions.

Mau News: वाराणसी और आगरा मंडल के बीच आज खेला जाएगा फाइनल

Mon, 10 Nov 2025 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
The final will be played today between Varanasi and Agra divisions.
फूटबाल प्रतियोगिता में दमखम दिखाते ​खिलाड़ी
मऊ। डॉॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल मैच के दो सेमीफाइनल मैच रविवार को खेले गए।
विज्ञापन

इसमें जीत हासिल कर वाराणसी और आगरा मंडल की टीम फाइनल में पहुंची। पहला सेमीफाइनल वाराणसी और मिर्जापुर मंडल के बीच खेला गया। इसमें वाराणसी ने मंडल को हराया।
वाराणसी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिर्जापुर मंडल को हराकर फाइनल में स्थान पक्का किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच आगरा और गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। आगरा मंडल ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए गोरखपुर मंडल को हराकर फाइनल में जगह सुरक्षित की मैच के मुख्य अतिथि सर्जन डाॅ. एससी तिवारी रहे।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच वाराणसी मंडल और मिर्जापुर मंडल के बीच खेला गया। वाराणसी की खिलाड़ी मुस्कान और रितु कन्नौजिया के क्रमशः 1 -1 गोल के बदौलत मुकाबले को 2-0 से जीत कर प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आगरा और गोरखपुर मंडल के बीच खेला गया। मैच शुरू हुआ तो दोनों टीमें एक दूसरे पर बढ़त बनाने में जोर लगाई रहीं। आगरा की टीम शुरुआती समय में ही गोल कर गोरखपुर टीम पर हावी रही। आगरा मंडल की टीम ने लगातार आठ गोल कर गोरखपुर मंडल को 8-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed