फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fifth Ashvamedha Yajna will start from February 21 at Mateshwari Mahadham

Mau News: मातेश्वरी महाधाम में 21 फरवरी से शुरू होगा पंचम अश्वमेध यज्ञ

Tue, 20 Feb 2024 02:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:41 AM IST
विज्ञापन
The fifth Ashvamedha Yajna will start from February 21 at Mateshwari Mahadham
दोहरीघाट। सरयू नदी के पावन तट पर स्थित अंतर्राष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम के तत्वावधान में 21 फरवरी से पंचम अश्वमेध महायज्ञ की शुरूआत होगी, जो 29 फरवरी तक चलेगा। महायज्ञ के लिए पांच हजार से अधिक हवन कुंड बनवाए जा रहे हैं। जिसमें अन्य प्रदेशों और विदेशों से लाखों श्रद्धालु आहुति डालेंगे। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मातेश्वरी महाधाम के संस्थापक सद्गुरु महाराज द्वारा प्रवचन के साथ ध्यान योग कराया जाएगा। पहले दिन बुधवार को भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो दोहरीघाट कस्बे से होते हुए सरयू पुल से होकर गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज कस्बा भ्रमण करते हुए बड़हलगंज स्थित मुक्तिपथ पर सभी श्रद्धालु कलश में जल भरेंगे। वहां से पुनः मातेश्वरी महाधाम में यज्ञ स्थल पर पहुंचेंगे। पवित्र कुंड की परिक्रमा कर कलश स्थापना करेंगे और दीप प्रज्वलित कर पंचम अश्वमेध यज्ञ का प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ दिन चलने वाले महायज्ञ में दिल्ली, महाराष्ट्र, पंश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, के साथ-साथ थाईलैंड, कंबोडिया आदि देशों से श्रद्धालु पहुचेंगे। 29 फरवरी को मातृभक्तों द्वारा लाखों दीपो से मां सरयू की महाआरती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed