फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The family went to see the admitted patient, after finding her alone at home the thieves searched the house.

Mau News: परिजन गए भर्ती मरीज देखने, घर में अकेली पाकर चोरों ने घर को खंगाला

Mon, 13 May 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The family went to see the admitted patient, after finding her alone at home the thieves searched the house.
दुबारी। मधुबन के ग्राम पंचायत धर्मपुर विशुनपुर के जरलहवा के त्रिवेणी के पुरवा में शनिवार रात चोरों ने दीवार में सेंधमारी करके घर में घुसे चोरी को अंजाम दिया। चोरों ने जब सेंधमारी की तब घर के अधिकांश सदस्य किसी बीमार को देखने गए हुए थे। घर में केवल एक महिला थी। चोरी को पता उसे भी नहीं चला। चोरों ने घर में घुसकर नगदी सहित सोने के आभूषणों पर हाथ साफ किया। रविवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को अज्ञात चोर के खिलाफ तहरीर दी। सूचना पर पुलिस पहुंची मौके का मुआयना किया। धर्मपुर विशुनपुर के जरलहवा के निकट त्रिवेणी के पुरवा निवासी जगदीश यादव की मकान में पीछे से चोरों ने ईंट की दीवार में सेंध मारी करके चोरी को अंजाम दिया। परिवार में एक व्यक्ति की तबीयत खराब होने से वह मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार के सभी सदस्य अस्पताल में मरीज को देखने के लिए गए थे। घर में एक महिला पंखा चला कर में सोई थी। चोरों ने तीन बक्सों का ताला तोड़ कर उसमें रखे आभूषणों में सोने की हार, एक माला, एक अंगूठी, दो कर्णफूल, एक टीका, पायल, एक हाफ पलानी और नगद पांच हजार लेकर चंपत हो गए। सुबह महिला उठकर झाड़ू के लिए गई तब चोरी का पता चला। सामान बिखरा देख जब शोर मचाया। अगल-बगल के सभी लोगों जानकारी हुई। घटना की सूचना मिलने पर मधुबन थाना के पुलिस चौकी प्रभारी मोहन प्रसाद घटना स्थल पर पहुंचे मौके जांच-पड़ताल किए। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed