{"_id":"6709a8ff7ba265607107aa44","slug":"the-family-was-returning-home-from-the-monastery-the-driver-dozed-off-the-car-collided-with-the-trailer-three-died-mau-news-c-295-1-mau1003-118967-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मठ से घर जा रहा था परिवार, चालक को आई झपकी, ट्रेलर से भिड़ी कार, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मठ से घर जा रहा था परिवार, चालक को आई झपकी, ट्रेलर से भिड़ी कार, तीन की मौत
विज्ञापन
रतनपुरा स्थित डीह तिलक ठाकुर के पास शुक्रवार की सुबह 6:15 बजे हुए हादसे में कार सवार आठ लोगों में से तीन की मौत हो गई। कार चालक को झपकी आ गई, इस वजह से कार खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। मृतकों की पहचान यशस्वी (ढाई साल), राधिका (55) पार्वती (56) निवासी गोठाई बलुआ, बलिया के रूप में हुई। तीनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं पांच घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई थी। सभी गाजीपुर जनपद के हथिया राम मठ दर्शन करने गए थे।
स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। साथ ही सभी घायलों को अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी की हालत गंभीर होने पर जानकारी मिलने पर पहुंचे परिजन सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक ने राधिका और पार्वती को मृत घोषित कर दिया। करीब छह घंटे के उपचार के बाद मासूम यशस्वी यादव की भी मौत हो गई। वहीं बलुआ की राधिका (45), कमरौली की अंकिता यादव (18), गोठाई की धनंजय यादव (50), गोठाई की शारदा देवी (60), गोठाई की नेहा (22) का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
छह घंटे इलाज के बाद मासूम यशस्वी की हुई मौत
जानकारी के मुताबिक, गाजीपुर की तरफ से बलिया जा रही कार के चालक को झपकी आ गई। इससे वह सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से भिड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के सभी को जिला अस्पताल लाया गया। जांच के बाद चिकित्सक ने दो को मृत घोषित कर दिया। करीब छह घंटे के उपचार के बाद एक ढाई साल के बच्ची की भी माैत हो गई। बलिया जनपद के नगरा थाना क्षेत्र के गोठाई बलुआ, चकरा, कमरौली गांव निवासी आठ लोग कार से गाजीपुर के हथिया राम मठ दर्शन करने गए थे। शुक्रवार की भोर में सभी लोग कार से वापस घर जा रहे थे। कार सुबह 6:15 बजे हलधरपुर थाना के डीह तिलक ठाकुर गांव के पास पहुंची थी कि कार चालक को झपकी आ गई। जिससे कार अचानक सड़क किनारे खड़ी बालू लदे ट्रेलर से टकरा गई कार का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
विज्ञापन
डीह तिलक ठाकुर क्षेत्र में नौ महीने में सात घटनाएं
मऊ से बलिया जाने वाले मार्ग पर हलधरपुर थाना के डीह तिलक गांव के पास कई हादसे हो चुके हैं। जिसमें कई लोग घायल हुए तो कुछ ने जान गंवाई। बीते नौ महीने में यहां पर सात घटना हो चुकी हैं। एक बार फिर बड़ी घटना होने से यह स्थान चर्चा का विषय बना रहा है। लोगोंं का कहना है यहां पर न तो कोई मोड़ है और न ही कोई ऐसी जगह जो हादसे का कारण हो, लेकिन अक्सर यहां होने वाले हादसे लोगाें को भयभीत करते हैं।