फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The family was implicated in a false case for not paying the money, 8 people were named

Mau News: पैसा न देने पर परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसाया, 8 नामजद

Fri, 25 Jul 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
The family was implicated in a false case for not paying the money, 8 people were named
कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के जुम्मनपुरा मुहल्ला निवासी जियाउर्रहमान की तहरीर व डीआईजी आजमगढ़ के निर्देश पर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने बुधवार की शाम आठ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि सभी ने पीड़ित से बेवजह पैसों की मांग की, नहीं देने पर कूटरचित दस्तावेज के सहारे पूरे परिवार को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया। विवेचना के बाद पूरा परिवार निर्दोष साबित हुआ।
विज्ञापन

जियाउर्रहमान द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार वो और इनके भाइयों से 38 साल पहले खरीदी गई जमीन को गलत बताते हुए जुम्मनपुरा निवासी अब्दुल अली, अब्दुल मलिक, माहे निकहत, अब्दुल्लाह, ताविश, शाहिद, शहर थाना कोतवाली के हट्ठीमदारी निवासी औरंगजेब और इमरान पैसों की मांग करने लगे। पैसा देने से इनकार करने पर अब्दुल अली ने साजिश के तहत कूटरचित करीके से अपने पिता अब्दुल गनी का मुत्यु प्रमाणपत्र बनवा लिया।
विज्ञापन

अब्दुल गनी की मृत्यु 29 जनवरी 1992 को हुई थी, जो नगर पंचायत कोपागंज में दर्ज है। लेकिन कूटरचित मृत्यु प्रमाण पत्र 15 मार्च 1993 का बनवाया गया। जिसका प्रयोग करके सभी ने उनके और उनके परिवार के खिलाफ कोपागंज थाना में मुकदमा दर्ज करा दिए, जिसका वादी अब्दुल अली था। इसकी विवेचना पूरी होकर फाइनल रिपोर्ट लग गई, जिसमें परिवार के द्वारा कोई अपराध न होना पाया गया है। थानाध्यक्ष रविंद्रनाथ राय ने बताया कि कूटरचित प्रमाणपत्र के आधार पर परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने के आरोप में आठ के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed