फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The family of both the brothers was going home on Rakshabandhan

रक्षाबंधन पर घर जा रहा था दोनों भाई का परिवार

Sun, 08 Aug 2021 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
The family of both the brothers was going home on Rakshabandhan
मऊ। मधुबन के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली बाजार से 100 मीटर पूरब शनिवार की आधी रात को हुए हादसे की खबर मिलते ही घायल महेश के गांव गोरखपुर जिले के फुरवरिया तथा उसके ससुराल मधुबन के दुबारी मोड़ में कोहराम मच गया। हादसे में चार मासूमों समेत महिला की मौत से जहां दो सगे भाइयों के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहीं इस घटना को लेकर पूरे जिले के साथ मृतक के परिवार और रिश्तेदारों के यहां गम का माहौल है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर से महेश अपनी पत्नी ममता, दो बच्चों और अपने भाई दिनेश की पत्नी दीपिका और दो बच्चों को साथ कार से सवार होकर चले थे। महेेश का छोटा भाई दिनेश जम्मू कश्मीर में सेना में तैनात हैं। दिनेश की पत्नी और बच्चे भी महेश के साथ ही बैकुंठपुर में रहते हैं। पूरा परिवार हर साल रक्षाबंधन में अपने घर आता था। छुट्टी मिलने पर महेश अपने परिवार तथा दिनेश की पत्नी दीपिका और भतीजी माही (4) को लेकर अपने गांव से अपनी कार से निकल पड़ा थ्रा।
विज्ञापन

मृतका ममता के भाई शैलेश ने बताया कि गोरखपुर जाने से पूर्व उसके जीजा ने रक्षाबंधन को नजदीक देखकर उसकी बहन ममता और बच्चों को लेकर मधुबन कस्बा दुबारी मोड़ स्थित घर पर आ रहे थे। लेकिन दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बेलौली बाजार के पास पुलिया से टकराकर पानी में कार गिरने से चार बच्चों सहित ममता की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे से पहले ममता और उसके बच्चों के आने की सूचना पर जहां घर में खुशी का माहौल था, वहीं घटना के बाद उस घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed