फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The faces of the unemployed after getting the appointment letter

नियुक्ति पत्र पाकर बेरोजगारों के खिले चेहरे

Thu, 21 Apr 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
The faces of the unemployed after getting the appointment letter
नगर के राजकीय आईटीआई कालेज में आयोजित अप्रेंटिस रोजगार मेले का फीता काटकर उद्घाटन करते जिला पंच? - फोटो : MAU
मऊ। अप्रेंटिस रोजगार मेले का आयोजन राजकीय आईटीआई परिसर में बृहस्पतिवार को हुआ। जिसमें 85 बेरोजगार नियुक्ति पत्र पाकर चहक उठे। मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय तथा विशिष्ट अतिथि संजय कुमार पांडेय ने फीता काट कर मेले का शुभारंभ किया। मेले मे विभिन्न ट्रेडों से आईटीआई उत्तीर्ण एवं अन्य बेरोजगार युवक-युवतियों ने प्रतिभाग किया। मेले में जनपद के विभिन्न अधिष्ठान और अन्य कंपनियों ने साक्षात्कार से प्रतिभागियों का चयन किया। मेले में 413 प्रशिक्षार्थियों ने रोजगार के लिए पंजीकरण कराया। जिसमें से 85 लाभार्थियों को प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन, मनोज राय, सगीर अहमद, एमआर प्रजापति और जिला सेवायोजन अधिकारी ने नियुक्ति पत्र स्रौंपा। सरकार द्वारा नामित कामिनी कश्यप ने उनका मार्गदर्शन किया। प्रधानाचार्य संजीव कुमार जैन ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने युवाओं को जनपद में अप्रेंटिस योजना के तहत जनपद के अधिष्ठानों में रोजगार देने के लिए मेले आयोति किए हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को रोजगार से जोड़ा जा सके। इस दौरान योगेंद्र यादव, शारदा नंद राय, सत्येंद्र सिह, प्रवीन सिंह, अंकित कुमार, गोपाल दुबे, राम प्रताप मल्ल, सुबास यादव, रमेश यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed