फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The face of two government schools in the city will change under the Kayakalp scheme

कायाकल्प योजना अंतर्गत नगर के दो सरकारी स्कूलों की बदलेगी सूरत

Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Nov 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
The face of two government schools in the city will change under the Kayakalp scheme
मुहम्मदाबाद गोहना। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों को कायाकल्प के अंतर्गत चमकाने की योजना अब नगर क्षेत्र में भी लागू कर दी गई है। योजना के अंर्तगत अब नगर क्षेत्र के स्कूलों को भी कायाकल्प योजना में चयनित कर इसमे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश जारी हुआ है। इस क्रम में मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत सीमा क्षेत्र के दो स्कूलों को चयनित किया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में यहां आवागमन के लिए इंटरलॉकिंग रास्ते की सुविधा, बाउंड्री और अन्य कार्य के लिए टेंडर की कार्यवाही पूरी हो चुकी है। जल्द ही यहां कार्य शुरू किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त चरणबद्ध तरीके से नगर पंचायत के सभी आठ स्कूलों को सुविधा युक्त करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

गांव के स्कूलों की तर्ज पर अब शहरी क्षेत्र के प्राइमरी व जूनियर स्कूलों की सूरत बदलने का शासन से विगत अक्टूबर माह में फरमान जारी किया गया है। नगर के भी सभी सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों की तरह चमकते नजर आएंगे। यह बदलाव कायाकल्प योजना के तहत होगा। इसके लिए शासन की तरफ से जनपद के नगर पालिका और नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों को कायाकल्प के क्रियान्वयन के लिए फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदबाद गोहना नगर पंचायत में एक कस्तूरबा विद्यालय समेत कुल 8 सरकारी स्कूल हैं । योजना के पहले चरण में बीआरसी केंद्र के कंपोजिट विद्यालय और कस्तूरबा विद्यालय को चयनित किया गया है। यहां आवागमन की सुविधा के लिए सड़क, पेयजल, शौचालय, चहारदीवारी, सभी कमरों में टाइल्स आदि की सुविधा का खाका तैयार किया गया है। वैसे नगर के सभी विद्यालयों में अमूमन शौचालय की सुविधा तो है लेकिन कमरों में टाइल्स, बाउंड्री, शुद्ध पेयजल, आदि सुविधायों का अभाव है।
कोट
योजना के अंर्तगत स्कूलों में स्मार्ट ब्लैक-बोर्ड, छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप अलग-अलग शौचालय की व्यवस्था, विद्यालय की दीवारों, छत और दरवाजे, खिड़की, फर्श आदि की मरम्मत व निर्माण, इंटरलॉकिग टाइल्स, किचन, कक्षा, बाथरूम आदि में टाइल्स, समरसेबिल, मल्टीपल वाश बेसिन, विद्यालय की रंगाई-पुताई, दिव्यांग सुलभ रैंप, फर्नीचर डेस्क-बेंच आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। - आरपी राम, बीईओ मुहम्मदाबाद गोहना

कोट
योजना के पहले चरण में नगर पंचायत के कस्तूरबा और एक कंपोजिट स्कूल का चयन किया गया है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। जल्द ही योजना पर कार्य शुरू हो जाएगा। - रामसमुख, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed