फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The eyes of the people of the district were fixed on the TV

पूरे दिन टीवी पर जनपदवासियों की टिकी रही निगाहें

Fri, 11 Mar 2022 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
The eyes of the people of the district were fixed on the TV
बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के बवरिहा चट्टी पर चुनाव का परिणाम देखने सुनने के लिए टेलीविजन से चिपके लो? - फोटो : MAU
विधानसभा चुनाव परिणाम जानने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह से ही जनपदवासी पूरे दिन टीवी से चिपके रहे। लोग मगणना स्थल पर न जाकर मोबाइल तथा इंटरनेट से हाल लेते रहे। आलम यह रहा कि घर की महिलाएं और युवतियां भी टीवी पर नजर गड़ाए रहीं। मतगणना का ताजा परिणाम जानने के लिए सुबह आठ बजे से ही टीवी सेटों पर लोग चिपके रहे। वह पल-पल की जानकारी ले रहे थे। लोग चुनावी परिणामों पर पूरा दिन समीक्षा करने में ही लगे रहे। परिणाम पर चर्चा के साथ ही सरकार बनाने को लेकर एक दूसरे से बातचीत होती रही। घोसी/बोझी बाजार : नगर के साथ ग्रामीण इलाकों में विधान सभा चुनाव के परिणाम को लेकर लोग दिन भर टीवी एवं मोबाइलों से चिपके रहे। घोसी नगर के चहल पहल वाले स्थानों तहसील, बस स्टेशन, मझवारा मोड़ के साथ क्षेत्र की गलियां सुनी रही और लोगों का आना जाना कम रहा।घोसी विधान सभा सीट के चुनाव के मत गणना के दौरान प्रथम 100 बूथों की गणना तक क्षेत्रीय विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार राजभर लीड करते रहे, लेकिन इसके बाद पूर्व मंत्री सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने बढ़त बना लिया ।लोग बहुत ही उत्साह के साथ घोसी की सीट के परिणाम जानने को लेकर देखते रहे।लोगों के बीच काफी उत्सुकता देखने को मिली क्योंकि इस सीट पर वर्तमान विधायक विजय राजभर एवं पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी।वहीं बसपा प्रत्याशी वसीम इकबाल चुन्नू खान के समर्थक भी परिणाम को लेकर खासे उत्सुक रहे।प्रदेश में भाजपा की दुबारा सरकार बनने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा तो सपा कार्यकर्ताओं में आश्चर्य के साथ उदासी दिखी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू होते ही, लोग परिणाम देखने सुनने के लिए टेलीविजन व स्मार्ट फोन से चिपके नजर आए।इस दौरान लोग अपने अपने चहेते प्रत्याशियों के मतों की बढ़त पर खुश दिखे, वहीं अपने अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के वोट की घटती संख्या पर मायूश दिखे। वृहस्पतिवर को सुबह मतगणना प्रारंभ होने से संपन्न होने तक लोगों में उत्सुकता बनी रही। बोझी बाजार , बवरिहा, हनुमान नगर , चंद्रापार , मांदीसिपाह, भटमीला, सरायसुदनी, थानीदास आदि चट्टी बाजारों में चुनाव परिणामों की चर्चा रात तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed