फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The eyes of the elderly will be examined

वृद्धजनों की आंख की कराई जाएगी जांच

Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The eyes of the elderly will be examined
मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम में पर्यवेक्षण समिति के निरीक्षण के दौरान मौजूद वृद्धजन।स? - फोटो : MAU
मऊ/मुहम्मदाबाद गोहना। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षण समिति ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) और मुहम्मदाबाद गोहना स्थित वृद्धाश्रम एवं बाल शिशु गृह का आकस्मिक निरीक्षण किया। वृद्धाश्रम में वृद्धों ने आंख की तकलीफ बताई तो समिति ने उनकी आंखों की जांच कराने के लिए कैंप लगाने की बात कही। समिति ने सबसे पहले राजकीय संप्रेक्षण गृह किशोर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय 109 किशोर मिले, जिसमें से मऊ 27, आजमगढ़ 49 एवं बलिया के 33 किशोर शामिल है। प्रभारी अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि किशोरों को मीनू के अनुसार भोजन और नाश्ता दिया गया है। समिति ने किशोरों को पॉक्सो एक्ट तथा बाल संरक्षण अधिनियम के बारे में जानकारी दी। समिति ने वृद्धाश्रम मुहम्मदाबाद गोहना का निरीक्षण किया। निरीक्षण मे कुल 85 वृद्ध मिले, जिसमें 61 पुरुष और 24 महिला रहीं। प्रबंधक ने बताया कि वृद्धजनों को मीनू के अनुसार भोजन दिया जाता है। कुछ वृद्धजनों ने आंख बनवाने की बात कही जिसपर सचिव ने आपरेशन कैंप शीघ्र लगवाने हेतु आश्वासन दिया। प्रबंधक ने बताया कि सभी वृद्धजनों को वैक्सीन का टीका एवं बूस्टर डोज लग चुकी है। समिति में एडीजे शहीब जेहरा, सीजेएम फर्रूख ईनाम सिद्दीकी, प्राधिकरण के सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा और न्यायिक मजिस्ट्रेट फास्ट ट्रैक महिला अपराध संतोष कुमार वर्मा शामिल रहे। उधर, समिति ने बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का निरीक्षण किया। अधीक्षिका रेनू चौहान ने बताया कि शिशुओं को समय अनुसार दूध एवं पुष्टाहार दिया जाता है। समिति ने शिशुओं की देखरेख, उनके खान पान तथा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed