फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The executive body was reprimanded for not getting the construction work as per the standard

निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न मिलने पर कार्यदायी संस्था को लगाई कड़ी फटकार

Sat, 19 Nov 2022 07:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
The executive body was reprimanded for not getting the construction work as per the standard
मझवारा। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मझवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और निर्माणाधीन आवासीय परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप न मिलने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारी को फटकार लगाई। निर्माणाधीन आवासीय परिसर एवं बाउंड्रीवाल का भी निर्माण कार्य संतोष नहीं मिलने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को पूरे निर्माण कार्य के मानकों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिया। घोसी ब्लाक क्षेत्र के मझवारा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परियोजना की कुल निर्माण लागत 504.07 लाख रुपया है। इस परियोजना की कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद है। इस परियोजना के तहत मुख्य भवन के अलावा टाइप वन एवं टाइप टू आवासों का निर्माण किया जाना है। मुख्य भवन का कार्य पूर्ण हो चुका है और आवासीय परिसर तथा बाउंड्री वाल का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में है। डीएम के निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं मिला। वहीं फिनिसिंग कार्य में कई कमियां नजर आईं। इसके अलावा निर्माणाधीन आवासीय परिसर एवं बाउंड्रीवाल का भी निर्माण कार्य संतोष नहीं मिला। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को पूरे निर्माण कार्य के मानक तथा गुणवत्ता की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडेय, कार्यदाई संस्था के अधिकारी, तहसीलदार मधुबन अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed