फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The enthusiasm was boosted by honoring the volunteers and sponsors.

Mau News: कार्यकर्ताओं और प्रायोजकों को सम्मानित कर बढ़ाया उत्साह

Mon, 19 Jan 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
The enthusiasm was boosted by honoring the volunteers and sponsors.
नगर के ब्रह्मस्थान धर्मशाला में मद्धे​शिया वैश्य महासभा के तत्वावधान में आयोजित ​​खिचड़ी सहभोज 
मऊ। मद्धेशिया वैश्य महासभा के तत्वावधान में नगर के मद्धेशिया धर्मशाला में खिचड़ी सहभोज एवं सम्मान समारोह हुआ। समाज को संगठित करने वाले कर्मठ कार्यकर्ताओं और कार्यक्रम को सफल बनाने वाले प्रायोजकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर शंकर मद्धेशिया ने कहा कि किसी भी समाज की प्रगति उसके निस्वार्थ कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है।
विज्ञापन

महासभा के अजय मद्धेशिया ने उन सभी स्वयंसेवकों और कार्यकर्ताओं को मंच पर सम्मानित किया, जिन्होंने दिन-रात मेहनत कर इस आयोजन को सफल बनाया। उन्हें स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर उनके योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम को आर्थिक और संसाधन रूप से मजबूती प्रदान करने वाले प्रायोजकों का भी विशेष सम्मान किया गया। महासभा के प्रदेश महामंत्री गिरीश गुप्ता ने कहा कि समाज के समृद्ध और समर्थ लोगों का सहयोग ही ऐसे बड़े आयोजनों को संभव बनाता है। उनका यह दान समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और सेवा भाव को दर्शाता है। सम्मान समारोह के साथ-साथ ''हर घर बाबा गणिनाथ'' अभियान पर भी चर्चा हुई। मऊ के कोने-कोने से आए स्वजातीय बंधुओं को संबोधित करते हुए युवा महामंत्री अभिषेक मद्धेशिया ने बताया कि कार्यक्रम में बाबा गणिनाथ जी के चित्र वितरित किए गए और संकल्प लिया गया कि समाज का हर परिवार अपने कुलदेवता की शिक्षाओं को अपनाएगा। ''खिचड़ी सहभोज'' में सभी ने एक साथ प्रसाद ग्रहण कर ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करने का संदेश दिया। इस अवसर पर संगीता गुप्ता, किरण गुप्ता, मीरा गुप्ता, संजय मद्धेशिया, रवि, शुभम, पवन,अनूप, विजय, विकास, बजरंगी, अजय,विशाल, अखिलेश, अमरनाथ, पिंटू,आशीष गुप्ता, मनोज, संतोष उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed