फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The driver's car overturned on the side of the road, four were injured

Mau News: ड्राइवर को झपकी आने से श्रद्धालुओं की कार सड़क किनारे पलटी, चार घायल

Mon, 24 Feb 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The driver's car overturned on the side of the road, four were injured
रतनपुरा। हलधरपुर के डीह तिलक ठाकुर गांव के पास मऊ-बलिया मार्ग पर रविवार तड़के चार बजे तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। स्थानीय लोग और पुलिस ने सभी को रतनपुरा सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से दो महिलाओं को डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बिहार के सीवान जिले के ओलियां गांव निवासी सुमित्रा (40), मंजू देवी (42), रवीश (22) और हरेंद्र यादव (42) महाकुंभ से स्नान करके कार से घर सीवन जा रहे थे। भोर में चार बजे गांव में पेट्रोलपंप के पास पहुंचे थे कि चालक को झपकी आ गई। इतने में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खाई में पलट गई। दुर्घटना में चारों घायल हो गए। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस ने किसी तरह सभी को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। वहां से सुमित्रा देवी और मंजू देवी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed