फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The doctor who reached CHC at 12 o'clock said, I come here only for one day, this is my time

Mau News: 12 बजे सीएचसी पहुंचे डॉक्टर बोले, मैं केवल एक दिन यहां आता हूं, यहीं मेरा समय है

Fri, 18 Apr 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
The doctor who reached CHC at 12 o'clock said, I come here only for one day, this is my time
मऊ-रतनपुरा। जिले का रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डाॅक्टर और स्वास्थ्यकर्मियों की मनमानी जारी है। सीएचसी प्रभारी-एक चिकित्सक के तबादला करने के बाद नए दो डाक्टर अब तक नहीं अस्पताल पहुंचे हैं। वहीं बृहस्पतिवार को अमर उजाला टीम पड़ताल करने पहुंची तो दोपहर 12 बजे तक केवल एक चिकित्सक ही अस्पताल में इलाज करते मिले। इस दौरान दोपहर बारह बजे एक चिकित्सक ओपीडी में आते दिखे तो टीम ने देर से आने की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि मैं सप्ताह में सिर्फ बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे ही अस्पताल में आता हूं।
विज्ञापन

रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बीते मार्च माह में उपस्थिति में गड़बड़ी को उजागर होने के बाद बीते आठ अप्रैल को सीएचसी प्रभारी डॉ. भैरवनाथ पांडेय और अनुपस्थित चिकित्सक डॉ. फैयाज अहमद का तबादला दूसरी सीएचसी पर करने के साथ यहां दो नए चिकित्सकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन

इससे पहले मार्च माह में दो चिकित्सक विनीत चंदन और डॉ. सुनील जायसवाल के साथ दो महिला चिकित्सकों की तैनाती की गई थी। बृहस्पतिवार को अमर उजाला की टीम ने जब पड़ताल करने सुबह 10 बजे पहुंची तो यहां महिला अस्पताल में डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी मरीजों का उपचार करते मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इस दौरान कोई अन्य डाॅक्टर ओपीडी में नहीं मिला। सीएचसी प्रभारी डॉ. डीके सिंह के चेंबर पर ताला लटका मिला। वहीं ओपीडी में न तो डाॅक्टर विनीत चंदन मिले न ही डाॅक्टर सुनील जायसवाल, न ही पहले से तैनात श्रीनिवासन कैडूला मिले। वहीं इस दौरान इलाज करने के लिए पहुंचे गाढ़ा निवासी संतोष कुमार और गाढा के गोलू, रतनपुरा के प्रेमचंद्र, रतनपुरा की रीता आदि ने बताया कि एक डॉक्टर एसके राव सुबह नौ बजे पहुंचे थे, जहां कुछ देर बाद इलाज करने के बाद लौट गए।
टीम इस दौरान 12 बजे तक रुकी रही। तभी दोपहर 12 बजे मखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डाॅक्टर फैजूरहमान ओपीडी में आते दिखे। उनसे देर से आने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि मुझे सप्ताह में केवल एक दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे अस्पताल पहुंचना होता है।
इस मामले में सीएमओ डॉ. राहुल सिंह ने बताया गया कि सीएचसी प्रभारी के यहां शादी है वहीं दूसरे चिकित्सक श्रीनिवासन कैडूला के यहां किसी के निधन के चलते वह अवकाश पर हैं। वहीं दूसरे चिकित्सकों के न आने की बात पर उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है, इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

एक डाक्टर पर आरोप, कभी पीएचसी पर नहीं आए तो यहां क्या आएंगे
मऊ। अमर उजाला को गहनी से आए दो मरीजों ने बताया कि गहनी पीएचसी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए स्थानांतरित किए डाक्टर एक बड़ी पार्टी से जुड़े हैं। यह कभी अपने मूल तैनाती गहनी पर तो आते ही थे, ऐसे में अब वह रतनपुरा सीएचसी में कब पहुंचेगे। उधर विभागीय सूत्रों की माने तो दो डाक्टरों की शिकायत सीएचसी प्रभारी ने की है, लेकिन अब तक जिला मुख्यालय से उन दोनों के ज्वाइनिंग न करने पर कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed