फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The District Panchayat Board passed a budget of Rs 45 crore.

Mau News: जिला पंचायत बोर्ड ने पारित किया 45 करोड़ का बजट

Sat, 28 Feb 2026 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
The District Panchayat Board passed a budget of Rs 45 crore.
जिला पंचायत सभागार में बैठक को संबो​धित करते अध्यक्ष मनोज राय। स्रोत-स्वयं
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक जिला पंचायत सभागार में शनिवार को हुई। जिसमें जनहित के विभिन्न मुद्दों और ग्रामीण विकास योजनाओं पर चर्चा हुई। बैठक में ग्रामीण सड़कों के निर्माण, मरम्मत और जल निकासी के लिए नाली निर्माण को प्राथमिकता के आधार पर कराने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

कई सदस्यों ने अन्य विभागों के कार्यों के प्रगति पर चर्चा किया। जलभराव वाले क्षेत्रों में नाली निर्माण की मांग की गई। इस अवसर पर पूर्व में लिए गये एजेंडा पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 45 करोड़ के बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि अपने जिला पंचायत के माध्यम से अपने गांव को विकास के मुख्यधारा से जोड़ें। हमारा लक्ष्य है कि जिले के प्रत्येक गांव तक सड़क पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं समयबद्ध तरीके से पहुंचे। इसके लिए जिला पंचायत की तरफ से अनेक विकास योजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुहम्मदाबाद गोहना के विधायक राजेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य सुभाष चंद्र यदुवंशी, रामदरश यादव कल्पनाथ यादव, जयभीम कुमार, गोविंद चंद यादव, श्वेता कुमारी, अपर मुख्य अधिकारी संतोष कुमार त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed