फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The devotees in the temples, visiting the Goddess Nihal

मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, देवी दर्शन कर हुए निहाल

Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
mau news
mau news Updated Fri, 29 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
The devotees in the temples, visiting the Goddess Nihal
मां दुर्गा प्रतिमा की आरती करती महिला।
मऊ। नवरात्र के आखिरी दिन शुक्रवार को मंदिरों से लेकर घरों में मां सिद्धिदात्री की आराधना की गई। मंदिरों के साथ -साथ शक्तिपीठों में मां भगवती की पूर्जा अर्चना जो भोर से शुरु हुई, वह देर शाम तक चलती रही है। शीतलाधाम और वनदेवी धाम में मां के दर्शनों के लिए सुबह से भक्तों का रेला लगा। नवरात्र के अंतिम दिन मां के अंतिम स्वरूप की पूजा कर लोगों ने स्थापित कलश का विसर्जन किया। इस दौरान घर परिवार समाज देश हित की कामना की गई। इस दौरान हुए हवन पूजन से पूरा वातावरण सुगंधित हो चला था।  
विज्ञापन

 देवी मंदिरों से उठने वाली घंटा घड़ियाल की गूंज और देवी सूक्तों की मनोहर ध्वनियों से वातावारण देवीमय हो गया। कुंवारी कन्याओं की पूजा की गई और उन्हें भोज दिया गया। पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन बच्चों , महिलाओं और युवाओं ने किया। देवी भगवती का नौंवा स्वरूप सिद्धिदात्री का माना गया है। मारकंडेय  पुराण के अनुसार  अणिमा , महिमा , गरिमा लघिमा प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व ये आठ प्रकार की सिद्धियां मानी गई हैं। इन्हें प्राप्त कर लेने वाला साधक सुख और समृद्धि का प्रतीक बन जाता है। यह महालक्ष्मी का ही स्वरूप है। ऐसी मान्यता है कि इनकी आराधना के बाद ही नवरात्र व्रत का पारायण होता है। सिद्धिदात्री देवी के पूजन अर्चन के साथ ही कन्या भोज और यज्ञ का विशेष फल प्राप्त होता है। जनपद के वनदेवी धाम पर आस पास के जिलों सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने  मां के दरबार में मत्था टेका और हवनकुंड में आहुतियां छोड़ीं। इसी प्रकार पवित्र शीतलाधाम पर यूं तो पूरे नवरात्र भर श्रद्धालुओं की भीड़ रहती है ,लेकिन नवरात्र के अंतिम दिन साधकों ने सिद्धिदात्री देवी के रूप में उनकी साधना की। इस दिन मंदिरों पर शक्तिपीठों में आराधना मंत्र ,या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता ,नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम: के माध्यम से जाप करने वाले साधक साधना में लीन रहे। शहर के सिद्धिदात्री देवी मंदिर मुंशीपुरा, दुर्गा मंदिर रोडवेज, सहादतपुरा ब्रह्मस्थान स्थित दुर्गा मंदिर, निजामुद्दीनपुरा दुर्गामंदिर, कोरौली के दुर्गा मंदिर रतनपुरा के दुर्गा मंदिर में मां सिद्धिदात्री का पूजन अर्चन श्रद्धालुओं ने किया। इसके साथ ही दुर्गा पंडालों में स्थापित मां के दर्शन श्रद्धालुओं ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed