फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The demand for restoration of old pension filled

पुरानी पेंशन की बहाली की मांग को लेकर भरी हुंकार

Thu, 18 Nov 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The demand for restoration of old pension filled
मऊ। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्षरत अटेवा (ऑल टीचर्स एंड इंपलाईज वेलफेयर एसोसिएशन) के राष्ट्रीय आह्वाहन पर ब्लॉक के शिक्षकों, कर्मचारियों तथा अधिकारियों की बैठक बुधवार को ब्लॉक संसाधन में आयोजित हुई। जिसमें निजीकरण को समाप्त करने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा के जिलाध्यक्ष नीरज राय ने कहा कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं होती है तो इसका दुष्परिणाम सरकार को भुगतना होगा। कहा कि वर्तमान सरकार पुरानी पेंशन बहाल करें या घर वापसी की तैयारी कर लें। इसीक्रम में दोहरीघाट ब्लॉक अध्यक्ष एवं रैली प्रभारी राम बिलास चौहान ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का हक है और कर्मचारी अपना हक सरकार से लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

संघ के अभिनंदन सिंह ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली तक आंदोलन जारी रहेगा। 21 नवंबर को लखनऊ में विशाल शंखनाद रैली में शामिल होकर सरकार को पुरानी पेंशन बहाल करने के लिए मजबूर किया जाएगा। इस दौरान संजय सिंह, सत्य प्रकाश यादव, राज बहादुर सिंह, जमील अहमद अंसारी, शशांक शेखर पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed