{"_id":"6199336f6ff51d643d6dc2b8","slug":"the-demand-for-police-post-in-karahan-started-catching-up-mau-news-vns623671052","type":"story","status":"publish","title_hn":"करहां में पुलिस चौकी की मांग पकड़ने लगी जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करहां में पुलिस चौकी की मांग पकड़ने लगी जोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मुहम्मदबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी हिस्से में स्थित करहां बाजार और उसके आसपास का क्षेत्र अपराध और अपराधियों के लिए मुफीद होता जा रहा है। आए दिन इस क्षेत्र में लूट, हत्या, छिनैती, मारपीट, रोड होल्ड अप आदि की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है। व्यापारी संगठन की मांग का संज्ञान लेते हुए आजमगढ़ परिक्षेत्र के डीआईजी ने विगत मई माह में करहा बाजार में पुलिस चौकी स्थापित किए जाने का आश्वासन व्यापारियों को दिया था। इसके साथ ही इस आदेश का हवाला देते हुए जुलाई माह में अपर पुलिस अधीक्षक ने भी पुलिस चौकी स्थापित किए जाने की घोषणा किया लेकिन अभी तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई ह्रै।
इस बीच क्षेत्र में आधा दर्जन गंभीर घटनाओं में एक बेकरी सब चालक से 17 अप्रैल को लूट, इसी माह 16 नवंबर को पूर्व बीडीसी सदस्य पर फायरिंग और छिनैती के अतिरिक्त दर्जनों दुकानों में चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। 15 दिन पूर्व विवाद को लेकर एक कालेज में भी दो संप्रदाय के छात्र भीड़ गए थे। शुक्रवार की रात देवसीपुर गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद अब व्यापारियों के साथ क्षेत्र में भी दहशत व्याप्त है।
इस संबंध में व्यापार मंडल के अध्यक्ष विष्णु कांत श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की घोषणा के बाद यहां पुलिस चौकी स्थापित होने की उम्मीद बढ़ी थी। लेकिन छह महीने बाद भी कोई कार्यवाही न होने से व्यापारी और ग्रामीण दहशत में हैं। आए दिन घटनाओं का शिकार हो रहा व्यापारी अपनी सुरक्षा को लेकर सशंकित है। कहा कि करहां बाजार में पुलिस चौकी स्थापित किया जाना आवश्यक है। मांग पूरी नहीं हुई तो व्यापारी बैठक कर अगली रणनीति तय करेंगे।