फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The decision turned

ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह की हत्या में नहीं आया फैसला

Fri, 18 Dec 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 18 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
The decision turned
ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह की हत्या के मामले में जिला जज अनिरुद्ध सिंह ने शुक्रवार को अपना फैसला नहीं सुनाया। हालांकि उन्होंने देर शाम यह मामला सुनवाई के लिए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन राजीव गोयल के यहां स्थानांतरित कर दी।
विज्ञापन



उधर उच्च न्यायालय ने राकेश पांडेय की ओर से दाखिल स्थानांतरण याचिका को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया। इसके बाद उनके अधिवक्ता ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने के लिए समय दिए जाने की मांग जिला जज से की। जिला जज ने उनकी अर्जी को सुनवाई के बाद उक्त मामले में फैसला के लिए 22 दिसंबर की तिथि तय की।
विज्ञापन



 ऐसे में सदर विधायक मुख्तार पर संकट टल गया है। फैसला को लेकर कचहरी परिसर व आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर तिराहा स्थित यूबीआई के पास ठेकेदार अजय प्रकाश सिंह की 29 अगस्त 2009 को गोली मारकर हत्या करने का है। इस दौरान गोली लगने से राजेश राय व शब्बीर शाह घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 बाद में राजेश राय की मौत हो गई। हरेंद्र सिंह की तहरीर पर अज्ञात लोगों के  विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने विवेचना के बाद सदर विधायक मुख्तार अंसारी सहित 11 लोगों पर आरोप पत्र कोर्ट में प्रेषित किया। मामला जिला जज की कोर्ट में चल रहा है।


इसमें अभियोजन की ओर से 17 गवाहों को  पेश कर अपना पक्ष रखा गया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला जज ने अपना फैसला 18 दिसंबर को सुनाने की तिथि तय की थी। लेकिन आरोपी के अधिवक्ता ने प्रार्थना पत्र देकर सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दाखिल करने के समय की मांग की।


जिस पर जिला जज ने सुनवाई के बाद फैसले के लिए 22 दिसंबर 2015 की तिथि तय की। लेकिन शाम को केस को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर तीन राजीव गोयल के यहां स्थानांतरित कर दिया। सुबह के समय फैसले को लेकर कचहरी परिसर व आसपास सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त रहे।



डाग स्क्वायड के साथ पुलिस कचहरी परिसर व आसपास सघन तलाशी ली। यही नहीं मामले में फैसला की जानकारी लेने के लिए  अधिवक्ता, वादकारियों के अलावा राजनीतिक क्षेत्र के लोग कचहरी परिसर में काफी देर तक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed