{"_id":"589b5bc54f1c1b8a5237a83a","slug":"the-death-of-the-old-cylinder-bursts","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलेंडर फटने से वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिलेंडर फटने से वृद्ध की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/मऊ
Updated Wed, 08 Feb 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
सिलेंडर फटने के बाद मौके पर लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के इस्लामाबाद मुहल्ले में बुधवार की शाम गुब्बारे में हवा भरते समय सिलेंडर फटने से विक्रेता की मौत हो गई। ब्लास्ट की आवाज से मुहल्ले में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन कोतवाली प्रभारी ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया।
मृत बुजर्ग सिप्ते हसन (60) मोहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के सैय्यदवाड़ा मुहल्ले के निवासी थे। वह गैस का गुब्बारा बेचकर परिवार का भरण पोषण करते थे। बुधवार को वह गैस गुब्बारा का ठेला लेकर इस्लामाबाद मुहल्ले में पहुंचे। हवा भरते समय गैस का सिलेंडर फट गया। इससे गुब्बारा विक्रेता की मौके पर मौत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर वहां हड़कंप मच गया। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान लोगों को वास्तविकता की जानकारी हुई। तब जाकर लोग शांत हुए। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन फिर वापस लौट गई।
संपर्क करने पर कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद गोहना सुनील तिवारी ने बताया कि उन्हें घटना की सूचना ही नहीं है। इसी क्रम में जबकि संपर्क करने पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डा. अनिल कुमार ने बताया कि कोतवाली प्रभारी मुहम्मदाबाद ने उन्हें घटना के बारे में कोई सूचना नहीं है।