फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The death of the child due to the current of the wires installed to save the crop

फसल बचाने को लगाए तारों के करंट से बालक की मौत

Sun, 01 Aug 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
The death of the child due to the current of the wires installed to save the crop
बढुआगोदाम (मऊ)। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार की देर शाम छह बजे खेत में छुट्टा पशुओं से फसल को बचाने के लिए खेत में लगाए गए तारों में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। हादसे का पता चलते ही गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक किशोर के परिजन आरोपी किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए देर रात तक थाने में मौजूद रहे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शिवम (11) पुत्र पतिराम राजभर सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बड़ागांव का निवासी था। शिवम रविवार की शाम छह बजे जिस खेत के पास बकरी चरा रहा था, उस खेत के बगल में मौजूद धान की फसल को किसान ने छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए खेत को चारों तरफ से तार लगा दिए थे। इनमें वह रात को करंट छोड़ दिया करता था। ग्रामीणों की माने तो रविवार शाम को भी तारों में करंट चालू था। इसी शिवम की बकरी उस खेत के पास चली गई जिसको पकड़ने के लिए शिवम खेत के पास गया और करंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। वहां से गुजर रहे कुछ ग्रामीणों ने यह सब देखकर शोर मचाया।
विज्ञापन

आनन फानन अन्य ग्रामीणों ने खेत मालिक को सूचना दी और किशोर के परिजनों को भी जानकारी दी गई। जब तब तक परिजन शिवम को अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं सूचना मिलने पर सरायलखंसी थाने को पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद शिवम की मां बंदा देवी और बीस की संख्या में ग्रामीण किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने पर मौजूद रहे। इस बाबत थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि मृतक किशोर की मां ने तहरीर दिया हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed