फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The current landed in the inverter, the teenager died due to the grip

Mau News: इन्वर्टर में उतरा करेंट, किशोरी की चपेट में आने से मौत

Mon, 10 Jul 2023 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
The current landed in the inverter, the teenager died due to the grip
चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के यूसुफाबाद वार्ड में शनिवार की रात घर में इन्वर्टर ठीक करने गई 17 वर्षीय किशोरी करंट की चपेट में आ गई। वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचते, इससे पहले ही उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सरफुद्दीन का परिवार रोज की तरह शनिवार की रात भी भोजन आदि के बाद सोने चला गया। देर रात करीब एक बजे घर की बिजली गुल हो गई तो उनकी पुत्री 17 वर्षीय आफरीन इन्वर्टर के पास जाकर उसे ठीक करने लगी। लेकिन करंट की चपेट में आ गई। जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। उसकी आवाज सुनकर परिजनों ने उसे किसी तरह से बचाया और इलाज के लिए जिला मुख्यालय जा ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

चिरैयाकोट: नगर भीखमपुर गांव के पास आजमगढ़-गाजीपुर मुख्य मार्ग के किनारे बिजली के खंभे से जुड़े स्टेप तार में करंट उतरने से गाय मर गई। आसपास के लोगो का कहना है़ कि खंभे में लगे स्टेप तार में कई दिनों से करंट उतर रहा था। विभाग के कर्मचारियों से बताया भी गया पर उसे ठीक नहीं किया गया। शनिवार की देर शाम करंट से गाय मर गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed