{"_id":"68530012f1ee7bada00cedae","slug":"the-culvert-above-pavani-minor-broke-down-mau-news-c-295-1-svns1028-129450-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पवनी माइनर के ऊपर टूटी पुलिया, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पवनी माइनर के ऊपर टूटी पुलिया, किसान परेशान
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के खैरा पवनी माइनर के ऊपर पुलिया ट्रक के धक्के से टूट गई है। पुलिया टूटने से माइनर में पानी का बहाव रुक गया है। जिससे खेती पर विपरीत असर पड़ रहा है। किसानों की शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
खैरा पवनी माइनर से 100 एकड़ से अधिक उपजाऊं फसल की सिंचाई की जाती है। धान की बुआई का समय नजदीक है और ऐसे में माइनर में मांग के अनुरुप पानी न छोड़े जाने से किसानों की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। किसानों की मानें तो माननर के ऊपर ट्रक के धक्के से पुलिया के टूट जाने से माइनर में पानी का बहाव रुक सा गया है। किसान रैनभान पांडेय, अभिषेक यादव, सनी प्रकाश पांडेय, राधे प्रजापति का कहना है कि शिकायत के बाद भी माइनर के ऊपर टूटी पुलिया का मरम्मत नहीं हुई है। इस बाबत सिंचाई विभाग के जेइ प्रिंस कुमार सिंह का कहना है कि मरम्मत कराने की प्रक्रिया चल रही है।