फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The crown of heat wavered in Nautapa, the maximum temperature came down by 3 degrees.

Mau News: नौतपा में तपिश का ताज डगमगाया, अधितकम तापमान 3 डिग्री नीचे आया

Wed, 27 May 2026 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The crown of heat wavered in Nautapa, the maximum temperature came down by 3 degrees.
नगर में धूप से बचने के लिए मुंह ढककर बाजार में निकली महिलाएं।संवाद
नौतपा के दूसरे दिन मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। एक सप्ताह से अधिकतम तापमान 40 डिग्री या ऊपर था। मंगलवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई।
विज्ञापन


तापमान में कमी आने से गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन दोपहर के समय तेज धूप रहने से नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही कम रही। बुधवार को मौसम विभाग की तरफ से बारिश होने की के आसार हैं।
विज्ञापन


सोमवार की रात प्रदेश के कई जिलों में आंधी-बारिश के चलते मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार की सुबह से आसमान में हल्के बादल छाए रहे। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप सहन नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप तेज होती गई। सुबह 11 बजे के बाद तेज गर्म हवा चलने से घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा था। तेज धूप और गर्म हवा चलने से नगर सहित जिले के प्रमुख मार्गों पर आवाजाही कम दिखी।

तापमान पर नजर डालें तो मंगलवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता 40 प्रतिशत रही, जबकि 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी।


सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप के चलते लोग घरों में ही दुबके रहे। लोग गमछा और टोपी लगाकर ही घर से बाहर निकले।

कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह का कहना है कि गर्मी के मद्देनजर किसानों को सतर्क रहने की जरूरत है।

धान की नर्सरी में रात के समय ही हल्की सिंचाई करें। बुधवार को मौसम विभाग की तरफ से बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed