फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The couple slept together after having dinner at night, in the morning the husband's body was found hanging from the fan.

Mau News: दंपती रात में साथ में खाना खा कर सोए, सुबह पति का शव पंखे से लटकता मिला

Sun, 09 Feb 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
The couple slept together after having dinner at night, in the morning the husband's body was found hanging from the fan.
चिरैयाकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के कटघरक्याम गांव निवासी युवक का शव कमरे में पंखे पर लटकता मिला। रात को दंपती साथ में खाना खाकर सो गए। शनिवार की भोर में जब उठी तो पंंखे से पति का लटकता शव देखकर उसकी चीख निकल गई। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 27 वर्षीय गोविंद यादव के रूप में हुई। युवक दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करता था, वह एक माह पहले ही अपने गांव कटघरक्याम आया था। गोविंद की पत्नी नीरज ने बताया कि गोविंद रोज की तरह खाना खाकर शुक्रवार रात कमरे में सोने चला गया। वह भी घर का काम खत्म करने के बाद सो गई। बताया कि शनिवार की भोर में उठी तो देखा कि उसका पति का शव पंखे से गमछे के सहारे लटक रहा है। वहीं इस संबंध में एसओ चिरैयाकोट योगेश यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रही है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारणों का पता चलेगा, फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed