फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The couple ran away after snatching the gold chain

सोने की चेन छीनकर भागे दपंती

Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The couple ran away after snatching the gold chain
घोसी। कोतवाली क्षेत्र के भोपौरा गांव निवासिनी महिला को रिश्तेदारी पहुंचाने का झांसा देकर बाइक सवार महिला और पुरुष उसकी सोने की जंजीर छीनकर भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को लिखित तहरीर देकर मदद की गुहार लगाई है। भोपौरा गांव निवासी शकुंतला देवी पत्नी दुर्गेश मंगलवार की सुबह सराय बड़े निवासी अपनी बहन के घर जा रही थी। वस रोडवेज के पास मधुबन रोड पर आम खरीदने लगी। इसी बीच उसके पास एक बाइक आकर रुकी। उस सवार महिला और पुरुष ने महिला से पूछा कि उसे कहां जाना है। शकुंतला ने सराय बड़े गांव निवासी अपनी बहन के घर जाने की बता बताई। बाइक सवारों ने उसी गांव में दूसरे के घर जाने की बात कहकर शकुंतला को बाइक पर बिठा लिया। मधुबन रोड पर एक बाइक के एजेंसी के पास निर्जन स्थान पर उतारकर महिला के गले की सोने की चेन छीनकर दोनों भाग गये। महिला ने शोर मचाया लेकिन लुटेरे भाग निकले। पीड़िता ने पुलिस को लुटेरों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल नागेश उपाध्याय ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई। कहा पुलिस मामले की जांच कर वारदात का पता लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed