फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The copy mafia will not be able to change the answer books

नकल माफिया नहीं बदल सकेंगे उत्तर पुस्तिकाएं

Mon, 10 Feb 2020 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
The copy mafia will not be able to change the answer books
मऊ। जिले में 18 फरवरी से शुरू होने वाली यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने तैयारियों को अंतिम रुप दे दिया है। विभाग ने उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए इस साल मुख्य संकलन केंद्र के अलावा तीन उप संकलन केंद्र बनाया है। सीसीटीवी कैमरा की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाएं जमा की जाएंगी। ऐसे में नकल माफिया अब उत्तर पुस्तिकाएं नहीं बदल पाएंगे। 11 फरवरी को जिलाधिकारी बोर्ड परीक्षा तैयारी की समीक्षा करेंगे। यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में 93067 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलन केंद्रों पर जमा करने के लिए इस वर्ष केंद्र व्यवस्थापकों को घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले समस्त परीक्षा केंदों की उत्तर पुस्तिकाएं मुख्य संकलन केंद्र पर ही जमा होती थी। देर शाम तक कापियां जमा होने से नकल माफियाओं को उत्तर पुस्तिकाओं के बदलने का अवसर मिल जाता था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। अब मुख्य संकलन केंद्र के साथ ही तहसीलवार तीन उप संकलन केंद्र बनाए गए हैं। नगर स्थित तालीमुद्दीन इंटर कालेज को मुख्य संकलन केंद्र बनाया गया है। जबकि जैश इंटर कालेज वनगांवा घोसी, शहीद इंटर कालेज मधुबन और टाउन इंटर कालेज मुहम्मदाबाद गोहना को उप संकलन केंद्र बनाया गया है। परीक्षा समाप्त होने के तत्काल बाद केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं पहले उप संकलन केंद्रों पर जाएंगी। वहां से उसी दिन इन्हें मुख्य संकलन केंद्र पर भेजा जाएगा। इससे उत्तर पुस्तिकाएं जमा करने में सुविधा होगी। साथ ही परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाएं बदलने का अवसर नहीं मिल पाएगा। संकलन केंद्रों पर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिलाधिकारी 11 फरवरी को बोर्ड परीक्षा तैयारी की समीक्षा करेंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि मुख्य संकलन केंद्र के साथ ही तहसीलवार तीन उप संकलन केंद्र बनाया गया है। इससे। परीक्षा के तत्काल बाद उत्तरपुस्तिकाओं को जमा करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed