मुहम्मदाबाद गोहना तहसील सभागार में सोमवार को नवागत उप जिलाधिकारी और अधिवक्ताओं का परिचय समारोह का आयोजन हुआ। एसडीएम ने सभी अधिवक्ताओं से परिचय प्राप्त किया और खुद के बारे में जानकारी दिया। उन्होंने समस्याओं की जानकारी लेकर बार और बेंच में सामंजस्य बैठाकर न्यायिक कार्य संपादित करने की बात कही। बता दें कि स्थानीय तहसील के उपजिलाधिकारी सुश्री क्षिप्रा पाल का लखनऊ स्थानांतरण के बाद अखिलेश सिंह यादव ने एसडीएम का पदभार ग्रहण किया है। सोमवार को वह अधिवक्ताओं से रूबरू हुए तथा सभी से परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने कहा कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य से सबसे अधिक वादकारियों का हित होता है। क
हा कि मुकदमों के निस्तारण में बेंच के सहयोग की अपेक्षा के साथ कार्य करना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि छोटी मोटी बातों को बैठक कर आपसी समझ से निपटा कर बड़ी समस्याओं से बचा जा सकता है। कहा कि मुकदमों के निस्तारण मे अधिवक्ताओं के सहयोग सबसे अधिक आवश्यकता होती है। स्थानीय बार के अध्यक्ष एजाज अहमद खान ने कहा कि वह न्यायिक कार्यो और मुकदमों के त्वरित निस्तारण के लिए अधिवक्ता की भूमिका का निर्वहन करने में हमेशा विश्वास रखते हैं। इस दौरान बार मंत्री लालजी, पूर्व अध्यक्ष खालिद जमाल, वरिष्ठ अधिवक्ता खुर्शीद अहमद, फिरोज अहमद, अली अकरम, महेंद्र राय, विनय श्रीवास्तव, प्रभाकर राय, प्रदीप तिवारी, ललन सिंह, राम पलट राय आदि सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।