फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The computer of the sub post office has been damaged since a week

एक हफ्ते से से खराब पड़ा है उपडाकघर का कंप्यूटर

Fri, 02 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The computer of the sub post office has been damaged since a week
दुबारी कस्बा स्थित उप डाकघर में लगा कंप्यूटर खराब हो गया है। मदर बोर्ड जलने के कारण कंप्यूटर काम नहीं कर रहा है। इसके चलते डाकघर की सभी सेवाएं बाधित हो गई हैं। इसके बावजूद विभाग अभी तक कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं कर पाया है।
विज्ञापन

फतहपुर ब्लाक क्षेत्र के दुबारी कस्बा में उप डाकघर में एक हफ्ते से कंप्यूटर खराब होने के चलते उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। डाकघर की सभी सेवाएं कंप्यूटरीकृत हैं इसी वजह से साधारण डाक के अलावा कोई कामकाज नहीं हो पा रहा है। डाकघर में लेनदेन आरडी, रजिस्ट्री, फिक्स डिपोजिट, आधार कार्ड आदि कार्य ठप है। दूर दराज से आने वाले लोगों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। सेवगि के खातों में भी कोई लेनदेन नहीं हो पा रहा है। इस बाबत उप डाकघर के उप डाकपाल रामचंद्र का कहना है कि कंप्यूटर मरम्मत करने के लिए भेजा गया है। शीघ्र ही सभी सेवाएं यथावत चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed