{"_id":"53924293428a402d2d54c9328ae3fcbf","slug":"the-commotion-voters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाताओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाताओं ने किया हंगामा
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को घोसी ब्लाक के बरौली (मिश्रौली )ग्राम पंचायत में मतदाता सूची से नाम काटे जाने को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया।
सैकड़ों की संख्या में मतदाताओं ने हंगामा करते हुए पथराव कर दिया। उग्र ग्रामीणों के भय से सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, तहसीलदार और अन्य अधिकारी भाग कर बूथ के कमरे में खुद को बंद कर लिए।
लेकिन ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अधिकारियों की पिटाई की। इसमें सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना आरडी पांडेय उनका अर्दली और एक पीएसी का जवान घायल हो गए। ग्रामीणों के उग्र होने पर उनपर लाठीचार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
इसमें कई ग्रामीण घायल भी हो गए। पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया। जिलाधिकारी ने बरौली का मतदान स्थगित कर दिया।
घोसी ब्लाक के सभी बूथों पर मंगलवार की सुबह समय से मतदान शुरू हुआ। प्राथमिक विद्यालय रामनिधि मिश्रौली के बूथ संख्या-49 पर भी सुबह ग्रामीण मतदान के लिए पहुंचे। सुबह मतदान शुरू होने के बाद केवल चार मत ही पड़ सके थे कि लाइन में खड़े लोगों को पता चला के उनके नाम सूची में नहीं है।
इसे लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ने लगा तो मौके पर सुपर जोनल मजिस्ट्रेट आरडी पांडेय पहुंचे और सभी को शांत कराकर मतदान कराने का निर्देश दिया। इससे भीड़ और उग्र हो गई और एसडीएम घोसी पर जानबूझ कर मतदाता सूची की परिवर्धन सूची को गायब कराने का आरोप लगाने लगे। उग्र भीड़ ने मतदान केंद्र पर भी बवाल किया। मतदान रोककर मतपेटिकाओं को भी अपने कब्जे में ले लिया और दरवाजा तोड़ दिया।
ग्रामीण निष्पक्षतापूर्ण पूरी मतदाता सूची के साथ मतदान अन्यथा गांव के मतदान को स्थगित करने की मांग कर रहे थे। प्रशासन द्वारा सख्त रुख अख्तियार करने पर मतदाताओं ने पथराव कर दिया। इसमें सुपर जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम मुहम्मदाबाद गोहना आरडी पांडेय, उनका अर्दली नक्षत्र यादव, पीएसी का जवान रमेशचंद शुक्ला घायल हो गए। ग्रामीणों ने जमकर उनकी पिटाई भी की।
सभी को जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पाकर मौके पर पीएसी, आरएएफ एवं भारी संख्या में पुलिस के जवान पहुंचे। उन्होंने उग्र भीड़ पर लाठीचार्ज कर दिया और महिलाओं तक को दौड़ा दौड़ाकर पीटना शुरू किया। इसमें कई ग्रामीण घायल हो गए।
पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया और थाने लाई। मौके पर पहुंचे जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने लाउडर से सभी को शांत कराया और बरौली का मतदान स्थगित करने की घोषणा की। मौके का निरीक्षण करने के लिए कमिश्नर आरपी गोस्वामी और डीआईजी रतन कुमार श्रीवास्तव भी पहुंचे।