{"_id":"6a3ec00299b2966cff00b8d6","slug":"the-citys-15000-streetlights-will-light-up-with-a-single-click-from-the-control-room-mau-news-c-295-1-mau1001-147648-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: कंट्रोल रूम से एक क्लिक पर जल उठेंगी नगर की 15 हजार स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: कंट्रोल रूम से एक क्लिक पर जल उठेंगी नगर की 15 हजार स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
नगर पालिका अब स्मार्ट सिटी की तर्ज पर नगर के 45 वार्डों सहित पूरे नगर के मुख्य मार्गों पर लगी स्ट्रीट लाइटों का संचालन एक क्लिक पर करेगी। स्ट्रीट लाइटों का संचालन और निगरानी एक ही केंद्रीय नियंत्रण कक्ष से संभव होगी।
इसके लिए केंद्रीकृत नियंत्रण एवं मॉनिटरिंग सिस्टम (सीसीएमएस) स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। परियोजना के तहत सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग, संचालन और रखरखाव का कार्य अनुबंध के आधार पर किया जाएगा।
इस व्यवस्था से नगर की सभी लाइटें एक ही नियंत्रण कक्ष से संचालित होंगी। नगर पालिका ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी ने बताया कि नगर में प्राथमिकता के तौर पर ब्लैक स्पॉट्स को इस सिस्टम से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
नई तकनीक से लैस यह प्रणाली न केवल ऊर्जा की बचत करेगी, बल्कि खराब लाइटों की तुरंत पहचान और मरम्मत भी संभव बनाएगी। उन्होंने बताया कि यह प्रणाली राष्ट्रीय राजमार्गों पर रात के समय यात्रा को अधिक सुरक्षित और सुगम बनाएगी।
आधुनिक नियंत्रण प्रणाली से यातायात प्रबंधन और सड़क सुरक्षा को भी मजबूती मिलेगी। सीसीएमएस के तहत स्ट्रीट लाइटों का संचालन कंट्रोल पैनल से ऑटोमैटिक रूप से होगा। एक बॉक्स में लगभग 30 लाइटों का कनेक्शन किया जाएगा।
वर्तमान में शहर में स्ट्रीट लाइटों को जलाने और बंद करने की व्यवस्था मैनुअल है, जिसके कारण कई बार दिन में लाइट जलती रहती हैं और कई बार रात में भी नहीं जल पातीं।
नगर पालिका ने इस समस्या के समाधान के लिए सेंट्रल कंट्रोल मॉनिटरिंग सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है। इसे एक माह के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।